Noida News : सीटू के नेतृत्व में रेहड़ी पटरी के दुकानदार 20 को नोएडा प्राधिकरण कार्यालय से करेंगे प्रदर्शन

नोएडा । वेंडर्स की ज्वलंत समस्याओं/मांगो का समाधान करने के बजाय नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा रेहड़ी पटरी दुकानदारों को रोजगार करने से रोकने, उन्हें हटाने भगाने उनका सामान तोड़ने फोड़ने व जप्त करने की चल रही कार्यवाहियों के खिलाफ पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सम्बद्ध सी.आई.टी.यू. की आवश्यक बैठक सेक्टर- 8, नोएडा यूनियन कार्यालय पर सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव कॉमरेड अनुराग सक्सेना की उपस्थिति में यूनियन की अध्यक्ष पूनम देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से नोएडा प्राधिकरण द्वारा वेंडर्स पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ 20 फरवरी 2023 को प्रातः 11:00 बजे से विशाल प्रचंड प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक की जानकारी देते हुए पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन के महामंत्री व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी यूनियन द्वारा नोएडा प्राधिकरण को अनेकों ज्ञापन दिए गए हैं लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा मनमानी पूर्ण तरीके से कार्य करने और पथ विक्रेता अधिनियम को सही तरीके से लागू नहीं करने के कारण ही वेंडर्स की समस्याएं लगातार बनी हुई है और वेंडर्स की समस्याओं के समाधान करवाने के लिए वेंडर्स ने फिर से आंदोलन पर जाने का आज निर्णय किया है जिसकी शुरुआत 20 फरवरी 2023 को नोएडा प्राधिकरण पर जोरदार धरना प्रदर्शन के साथ होगी यदि उस दिन सम्मानजनक वार्ता नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा और जब तक मुद्दों पर सम्मानजनक सहमति नहीं बनेगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। आज की बैठक में विभिन्न बाजारों/सैक्टरो व वेंडिंग जोन कमेटियों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और बैठक में प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अपने अपने सुझाव दिए।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?