Noida News : आखिर गिरफ्तार कर ली गई हत्यारिन पत्नी  

शूटर व बेटे की मदद से पति को उतारा था मौत के घाट

बेटे और प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला को थाना सेक्टर 126 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिला ने करीब एक वर्ष पूर्व अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे व शूटर की मदद से पति की हत्या करा दी थी। इस मामले में फरार चलने के कारण उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व रायपुर गांव में रहने वाले ऋषि पाल शर्मा को कुछ लोगों ने सेक्टर 94 सुपरनोवा  बिल्डिंग  के पास गोली मारकर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान ऋषि की मौत हो गई थी। इस मामले में विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि ऋषि की हत्या का पूरा ताना-बाना उसकी पत्नी पूजा ने ही बुना था। रायपुर में रहते हुए पूजा के पड़ोस में रहने वाले अकील नामक युवक से अवैध संबंध बन गए थे। इस बात की जानकारी ऋषि को हो गई थी, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। आए दिन के झगड़े से त्रस्त आकर पूजा ने अपने बेटे विशाल को अपने पति के खिलाफ कर दिया।

पूजा ने बेटे के मन में इतनी नफरत भर दी कि वह अपने पिता को रास्ते से हटाने के लिए तैयार हो गया। पूजा ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी अखिल की मदद से मेहंदी हसन नामक शूटर से संपर्क किया। शूटर मेहंदी हसन व विशाल ने मौका देखकर ऋषि को गोली मार दी थी। उपचार के दौरान ऋषि की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे विशाल व पूजा के प्रेमी अकिल को गिरफ्तार कर लिया था। हत्या के इस मामले में साजिशकर्ता पूजा व शूटर मेहंदी हसन फरार चल रहे थे। फरार चलने के कारण कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पूजा पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

एसीपी ने बताया कि गिरफ्तारी के भय से पूजा ने अपना नाम बदल कर पूनम रख लिया और वह हरियाणा के पलवल में रहने लगी। पूजा ने एक मंदबुद्धि व्यक्ति से शादी कर उसकी पूरी संपत्ति को हड़प लिया। पूजा अपने केस के सिलसिले में वकील से मिलने के लिए नोएडा आई थी, जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में वांछित शूटर मेहंदी हसन की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

    Continue reading
    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज