नोएडा । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून यानी मनरेगा में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन के खिलाफ वाम दलों के संयुक्त आह्वान पर आज 22 दिसंबर 2025 को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने के आह्वान के तहत भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला गौतम बुध नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिला सचिव कामरेड रामसागर व जिला कमेटी सदस्य गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 8, नोएडा बांस-बल्ली मार्केट पर जोरदार प्रदर्शन कर काम के अधिकार की गारंटी जारी रखने के लिए मनरेगा कानून को बहाल करने की मांग किया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि आजाद भारत में मनरेगा एक ऐसी सरकारी योजना थी जो ग्रामीण भारत की आर्थिक रीड बनी हुई थी, गारंटीड काम के बदले मजदूरी मिलती थी, वर्ष 2006 में यूपीए सरकार ने इस कानून को लागू किया और अब 20 साल बाद भाजपा की मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम बदलते हुए विकसित भारत ग्रामीण गारंटी फार रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण बिल 2025 लोकसभा में पास किया है। जिसका पूरे देश में जबरदस्त विरोध हो रहा है उन्होंने कहा कि पहले इस कानून में ग्रामीण मजदूरों को रोजगार देने की गारंटी कानून था अब यह सिर्फ मिशन बनकर रह गया है सरकार जब मर्जी होगी तब इसे बंद कर देगी।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी जिला सचिव रामसागर ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून में किए गए संशोधन को वापस नहीं लिया तो हमारी पार्टी वाम दलों के साथ मिलकर पूरे देश में बड़ा आंदोलन करेगी।








