Noida News : डूब क्षेत्र के लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए मुख्य अभियंता से की मुलाकात, मुख्यमंत्री को संबोधित दिया ज्ञापन 

नोएडा। हिंडन नदी पुस्ता के साथ-साथ बसी कॉलोनियों /आबादियों में बिजली कनेक्शन दिए जाने की मांग पर राष्ट्रीय शहरी ग्रामीण विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय सेक्टर- 16, नोएडा पर मुख्य अभियंता श्री राजीव मोहन से मुलाकात कर उन्हें लाखों लोग की पीड़ा से अवगत कराते हुए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में हिंडन नदी पुस्ता के साथ-साथ बसी दर्जनों कॉलोनियों में शीघ्र बिजली कनेक्शन दिए जाने की मांग की गई है।


उक्त की जानकारी देते हुए समिति के संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि हिंडन नदी पुस्ता के साथ-साथ कनावनी से लेकर कुलेसरा तक दर्जनों कंपनियां बसी हुई हैं, जिसमें लाखों की आबादी निवास करती है जिन्होंने सरकार के तहसील/ रजिस्टर कार्यालय से जमीनों की रजिस्ट्री कराकर दाखिल खारिज करा कर अपने आवास बनाए हैं बड़ी आबादी होने के बाद भी आज तक बिजली की सुविधा से लाखों नागरिक वंचित है और उक्त के कारण लोग बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। बिजली कनेक्शन दिए जाने की मांग को लेकर कई बड़े आंदोलन हुए हैं और अनेकों बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी उक्त समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बिजली एक सामाजिक जरूरत है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस जरूरत को पूरा करें और यदि सरकार और बिजली विभाग द्वारा इस जरूरत को पूरा नहीं किया जाएगा तो आने वाले समय में फिर बड़ा आंदोलन इस मुद्दे को लेकर किया जाएगा।


समिति के अध्यक्ष हर गोविंद सिंह ने बताया की सरकार,अधिकारियों, सांसद व विधायक और बिजली मंत्री द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बाद भी लोगों को बिजली नहीं मिल पाई है यह लोगों के साथ अन्याय और धोखा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम बड़ा जन आंदोलन इस मुद्दे पर फिर करेंगे।
समिति के वरिष्ठ नेता राजेश दुबे ने कि बिजली विभाग और सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार हर नागरिक को बिजली देने की बात कह रही है वहीं बार-बार मांग करने के बाद भी नोएडा जैसे औद्योगिक शहर में लाखों लोग बिजली की सुविधा से वंचित है यह लोगों के लिए असहनीय स्थित है।
प्रतिनिधि मंडल में समिति के पदाधिकारी श्री हरिलाल पाल (गोपी), राजेश राठौर, बृज बिहारी पर्वत, ज्योति गुप्ता, राम जी यादव, राजीव शास्त्री, धर्मवीर सोलंकी आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक…

    Continue reading
    युवा कुंभ का आयोजन
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला