Noida News : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

लोगों को दी गयी मानसिक रोगों के लक्षण की जानकारी

नोएडा । अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (तीन दिसंबर) के अवसर पर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दनकौर पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा, एवं गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. आरपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जनमानस को मानसिक रोगों के लक्षण के बारे में बताया गया।
मनोचिकित्सक डा. तनूजा ने बताया-  डिप्रेशन, चिंता, बाइपोलर डिसऑर्डर, सिजोफ्रेनिया, आटिज्म, मंदबुद्धि, लर्निंग डिसेबिलिटी, मिर्गी, नशे की लत व अन्य बीमारी के लक्षण नींद न आना, मन का उदास रहना, बार-बार हाथ धोना, अपने आप से बड़बड़ाना, बेवजह शक करना, कार्य करने में रुचि कम होना, बच्चे का मानसिक विकास उसकी वास्तविक उम्र से कम होना, पढ़ाई लिखाई में परेशानी, दैनिक कार्यों के लिए दूसरे पर निर्भर रहना आदि मानसिक अस्वस्थता के लक्षण हैं।
साइकेट्रिस्ट सोशल वर्कर रजनी सूरी व क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट नीति ने बताया -यदि किसी में भी मनोरोग के लक्षण नजर आते हैं तो मनोचिकित्सक से परामर्श करें। मानसिक रोगों का भी शारीरिक रोगों की तरह उपचार संभव है। घर में बच्चे अथवा किसी सदस्य के व्यवहार में परिवर्तन नजर आये तो सतर्क हो जाना चाहिए।  जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ओपीडी की सुविधा उपलब्ध है। वहां मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम से परामर्श किया जा सकता है।
शिविर में मानसिक रोग से ग्रसित लोगों को उचित उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा यूडीआईडी साइट पर रजिस्ट्रेशन कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। करीब 250 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में मनोचिकित्सक डा. तनुजा, साइकेट्रिस्ट सोशल वर्कर रजनी सूरी, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट नीति, साइकेट्रिस्ट नर्स सोनी एवं कम्युनिटी नर्स शिवानी सहित मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम उपस्थित रही। शिविर की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण किशोर ने की।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा