Noida News : आज मनाया जाएगा एकीकृत निक्षय दिवस, कुष्ठ रोग की भी होगी स्क्रीनिंग

पहले निक्षय दिवस पर जांच में मिले थे टीबी के 18 मरीज

नोएडा। जनपद में इस माह 16 तारीख को एकीकृत निक्षय दिवस मनाया जाएगा। पहले हर माह की 15 तारीख को निक्षय दिवस मनाने का निर्देश शासन से जारी हुआ था, पहला निक्षय दिवस 15 दिसम्बर को मनाया गया था। लेकिन 15 जनवरी को रविवार होने के कारण इसे 16 जनवरी को मनाया जाएगा। निक्षय दिवस अब एकीकृत निक्षय दिवस हो गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया-16 जनवरी को निक्षय दिवस के आयोजन के संबंध में शासन से दिशा-निर्देश प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा हालांकि कालाजार और फाइलेरिया के रोगी गौतम बुद्ध नगर जनपद में नहीं पाए जाते, लेकिन प्रवासी जनसंख्या होने के कारण क्षय और कुष्ठ रोग के साथ कालाजार और फाइलेरिया की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।
उन्होंने बताया-एकीकृत निक्षय दिवस का आयोजन सभी टीबी यूनिट के अलावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्लूसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यूपीएचसी) पर किया जाएगा। उन्होंने बताया शासन से मिले निर्देशों के मुताबिक निक्षय दिवस पर संभावित क्षय रोगियों के अलावा संभावित कुष्ठ रोगियों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. शिरीष जैन ने बताया- शासन से निर्देश दिए गए हैं कि एकीकृत निक्षय दिवस पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध रहकर अपने क्षेत्र की आशा, एएनएम और आँगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से टीबी, कुष्ठ और कालाजार के संभावित रोगियों के सन्दर्भन और उनकी सूची तैयार करेंगे तथा ई-कवच, निक्षय पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। सभी सुपरवाइजर को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं कि किसी भी हालत में कोई भी संभावित मरीज जांच से छूटने न पाए।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया- 15 दिसम्बर को आयोजित हुए पहले निक्षय दिवस पर स्वास्थ्य केन्द्रों पर 1563 ओपीडी में 122 लोगों की टीबी जांच के लिए नमूने लिये गये, इनमें से 18 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई। इन सभी का तत्काल उपचार शुरू करा दिया गया। उन्होंने बताया वर्तमान में जनपद में 6086 मरीज उपचाराधीन हैं।
कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने बताया- एकीकृत निक्षय दिवस के लिए विभाग की ओर से माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया। शासन के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज