Noida News : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर हुई गर्भवती के स्वास्थ्य की जांच

596 महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच, 83 गर्भवती उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली चिन्हित, निजी केन्द्रों पर उपलब्ध करायी गई अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा

नोएडा जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गयाजिसमें उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती को चिन्हित किया गया। इसके साथ ही उन्हें पोषण युक्त आहार की जानकारी प्रदान की गई।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने बताया प्रत्येक माह की नौ तारीख को जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया जाता हैजिसमें गर्भवती के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल की जानकारी दी जाती है। इस बार नौ तारीख को रविवार होने के कारण इसे 10 तारीख को मनाया गया। इस अवसर पर निजी अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर उपलब्ध अल्ट्रासाउंड की सुविधा गर्भवती को उपलब्ध करायी गयीजिसके तहत 25 गर्भवती ने इस सुविधा का लाभ लिया । विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर 596 गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच हुईजिसमें 83 गर्भवती उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली चिन्हित की गयीं। इन सभी को उच्च स्वास्थ्य केन्द्रों पर रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया- स्वास्थ्य केन्द्रों पर सोमवार को आईं सभी गर्भवती की जांच की गई और उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती को चिन्हित किया गया। उन्होंने कहा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर के आंकड़ों में कमी लाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती डॉक्टरों की सलाह पर जांच और इलाज करवाएं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध है।

डॉ. भारत भूषण ने बताया-  गर्भवती की प्रसव पूर्व हीमोग्लोबिनशुगरयूरिन जांचब्लड

ग्रुपएचआईवीसिफलिसवजनब्लड प्रेशर एवं अन्य जांच की गई। इसके साथ ही टिटनेस-डिप्थीरिया (टीडी) का टीकाआयरनकैल्शियम एवं आवश्यक दवा दी गयी। एचआरपी (उच्च जोखिम गर्भावस्था) के तहत गर्भवती की पहचान कर उन्हें सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। पोषणपरिवार नियोजन के लिए सलाह भी दी गई। उन्होंने कहा- नियमित जांच से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की आशंका कम हो जाती है। गर्भवतीखासकर आर्थिक तौर पर कमजोर तबकों की महिलाएं आमतौर पर कुपोषित होती हैं उन्हें गर्भधारण के दौरान महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी नहीं मिलते। इसका नतीजा अक्सर यह होता है कि बच्चे किसी न किसी विकार के साथ पैदा होते हैं। साथ ही कुपोषण से पीड़ित होते हैं। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए गर्भवती की जांच जरूरी है।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच