Noida News : नये साल के जश्न में सर्दी को न करें नजरअंदाज : डा. अमित

गिरता तापमान और सर्द हवा से हाइपोथर्मिया और कोल्ड स्ट्रोक का खतरा, बच्चों व बुजुर्गों का रखें खास ध्यान, बच्चों को कोल्ड डायरिया और बुजुर्गों को कोल्ड स्ट्रोक का ज्यादा खतरा

नोएडा । सभी लोग नये साल का जश्न मनाने की तैयारी में हैं और मौसम में सर्दी चरम पर है। दिन में बेशक सर्दी से थोड़ी राहत है, लेकिन रात में सर्द हवा कहर ढाह रही है। इस समय कोविड से भी बचाव करना जरूरी है। ऐसे में सभी लोगों को सर्दी और कोविड से बचाव के लिए पूरे एहतियात बरतनी चाहिए, इस मौसम में लापरवाही नुकसान दायक हो सकती हैं। यह बात डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट एवं उप जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अमित कुमार ने कही।

डा. अमित का कहना है यह समय बहुत ही सावधान रहने का है। अगर सावधानी नहीं बरती तो सर्दी लगने का खतरा हो सकता है। तापमान में कमी और सर्द हवा चलने के कारण हाइपोथर्मिया और कोल्ड स्ट्रोक, बच्चों में कोल्ड डायरिया, निमोनिया, सांस संबंधी तकलीफ आदि की आशंका बढ़ जाती है। ठंड के मौसम में दवा से ज्यादा सतर्कता बरतने से कारगर बचाव हो सकता है। ठंड में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने के साथ-साथ उन्हें गर्म कपड़े में पूरी तरह लपेट कर रखना चाहिए। साथ ही सुपाच्य व ताजा भोजन देना चाहिए। बच्चों को यदि कोल्ड डायरिया हो जाएं तो उन्हें नमक चीनी व पानी का घोल लगातार देना चाहिए। जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य़ केंद्र या स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाना चाहिए।

बुजुर्गों का रखें खास ख्याल

डॉ. अमित का कहना है-ठंड में बुजुर्ग भी काफी प्रभावित होते है। जरा सी लापरवाही बुजुर्गों के लिए खतरनाक हो सकती है। ठंड के मौसम में बुजुर्गों में कोल्ड स्ट्रोक, रक्तचाप का बढ़ना, हृदयाघात, सांस संबंधी तकलीफ, कोल्ड डायरिया आदि की संभावना ज्यादा रहती है। वहीं मधुमेह रोगियों के हाथ-पांव में सूजन की समस्या आ सकती है। उन्होंने कहा जितना हो सके घर के अंदर रहें और ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचें। यात्रा भी कम से कम करें। लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से त्वचा पीली, सख्त और सुन्न हो सकती है। शरीर के अंग जैसे हाथ की उंगलियां, पैर की उंगलियां, नाक और कान की लोब में देर तक सुन्नपन रहे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

कंपकंपी को नजरअंदाज न करें

पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है- कंपकंपी को नजरअंदाज न करें। यह एक महत्वपूर्ण पहला संकेत है कि शरीर गर्मी खो रहा है। शरीर के तापमान में कमी जिसके कारण कंपकंपी, बोलने में कठिनाई, नींद न आना, मांसपेशियों में जकड़न, सांस भारी हो सकती है। कमजोरी या चेतना कम होना भी हाइपोथर्मिया का लक्षण है। हाइपोथर्मिया एक मेडिकल इमरजेंसी है इसलिए तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें।

हाइपोथर्मिया होने पर

• व्यक्ति को गर्म स्थान पर लिटाएं और कपड़े बदलें।

• व्यक्ति के शरीर को त्वचा से त्वचा के संपर्क, कंबल, कपड़े, तौलिये या चादर की सूखी परतों से गर्म करें।

• शरीर का तापमान बढ़ाने में मदद के लिए गर्म पेय दें। ऐसे मामले में शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

• स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सीय सहायता लें।

कुछ जरूरी बातें

• लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से बचें,

• शराब का सेवन न करें। यह शरीर के तापमान को कम करती है, यह वास्तव में रक्त वाहिकाओं को संकुचित करती है, विशेष रूप से हाथों में, जो हाइपोथर्मिया के जोखिम को बढ़ा सकता है।

• शीतदंश वाले स्थान की मालिश न करें। इससे और नुकसान हो सकता है।

• प्रभावित व्यक्ति को तब तक कोई तरल पदार्थ न दें जब तक कि वह पूरी तरह सतर्क न हो जाए।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें

डा. अमित ने कहा- इस समय कोविड का भी खतरा है इसलिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। दो गज की दूरी का पालन करें और सबसे महत्वपूर्ण है मास्क लगाना कतई न भूलें।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज