Noida News : रोटरी क्लब नोएडा ने टीबी से ग्रसित 60 बच्चों को गोद लिया, पोषण सामग्री प्रदान की

Noida News : टीबी का पूरा इलाज करें, बीच में न छोड़ें : डा. जैन

नोएडा।  स्वास्थ्य विभाग के साथ ही तमाम संगठन प्रधानमंत्री के 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के संकल्प को पूरा करने में अपना सहयोग दे रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को रोटरी क्लब नोएडा ने टीबी से ग्रसित 60 बच्चों को गोद लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसरख में आयोजित कार्यक्रम में क्लब की ओर से बच्चों को पोषण सामग्री प्रदान की।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. शिरीश जैन ने क्षय रोगियों की मदद को आगे आये रोटरी क्लब नोएडा का आभार व्यक्त किया और आगे भी इसी तरह सहयोग की अपेक्षा की।

डा. जैन ने कहा -क्षय रोगियों को रोग से जल्दी छुटकारा दिलाने के लिए हाई प्रोटीन आहार की जरूरत होती है, इसलिये सभी टीबी मरीज हाई प्रोटीन आहार का सेवन करते रहें। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाएं तो मदद कर ही रही हैं, विभाग की ओर से भी हर टीबी मरीज को निक्षय पोषण योजना के तहत उपचार चलने तक प्रतिमाह पांच सौ रुपये दिये जाते हैं। यह राशि मरीज के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। जिला क्षयरोग अधिकारी ने बच्चों के अभिभावको से कहा- वह किसी भी हाल में उपचार पूरा होने तक दवा बीच में बंद न करें। पूरा उपचार किये बिना दवा बंद करना मरीज के लिए घातक साबित हो सकता है। अक्सर लोग जानकारी के अभाव में बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा इलाज के दौरान थोड़ा सा आराम आने पर बंद कर देते हैं, यह गलत है। इससे टीबी और बिगड़ जाती है। उन्होंने कहा सभी के सहयोग से टीबी हारेगा, देश जीतेगा।

डा. जैन ने बताया दो सप्ताह से अधिक खांसी, खांसते समय बलगम या खून आना, बुखार रहना, थकान रहना, वजन कम होना, रात में सोते समय पसीना आना और सीने मे दर्द रहना टीबी के लक्षण हो सकते हैं। लक्षण नजर आने पर अपने नजदीकी टीबी केंद्र पर निशुल्क जांच कराएं। सबसे अधिक मामले फेफड़ो की टीबी के होते हैं और फेफड़ों की टीबी मुंह और नाक से निकलने वाले ड्रॉपलेट से फैलती है, इसलिए बंद स्थान पर क्षय रोगी के संपर्क में आने पर मॉस्क अवश्य लगाएं। एक क्षय रोगी मॉस्क लगाकर अपने संपर्क में आने वाले 10 से 12 लोगों को टीबी के संक्रमण से बचा सकता है।
इस अवसर पर सीएचसी बिसरख के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सचिन्द्र मिश्र, रोटली क्लब के दयानंद शर्मा, दयाराम यादव यतीन्द्र कालरा, क्षय रोग विभाग से अम्बुज पांडेय, आलोक कुमार, देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डा. शिरीश जैन ने की।

  • Related Posts

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस