Noida News : ब्लाक स्तर पर 30 सितम्बर तक जारी रहेंगे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के शिविर

Noida News : सात सितम्बर तक चलेगा प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह, सप्ताह में तीन सौ लाभार्थियों का हुआ पंजीकरण

नोएडा।   जनपद में प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह चल रहा है। यह अभियान (सप्ताह) सात सितम्बर तक जारी रहेगा। जनपद में अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए सात सितम्बर के बाद 30 सितम्बर तक सभी ब्लाक पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के शिविर लगे रहेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया- हालांकि प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह अधिकारिक रूप से सात सितम्बर को समाप्त हो जाएगा, लेकिन योजना के तहत जनपद के सभी ब्लाक- बिसरख, दादरी दनकौर, जेवर में आयोजित शिविर 30 सितम्बर तक जारी रहेंगे। लाभार्थी वहां जाकर अपनी समस्या का समाधान और फार्म में सुधार करवा सकते हैं।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नोडल अधिकारी डा. भारत भूषण ने बताया- समस्त पात्र गर्भवती एवं धात्री माताओं को लाभ पहुंचाने, जन-जन तक योजना का लाभ, स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक से सात सितम्बर तक मातृ वंदना सप्ताह समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है। सप्ताह के अंतर्गत गर्भवती को उचित आराम एवं पोषण की आवश्यकता, नियमित प्रसवपूर्व देखभाल, संस्थागत प्रसव, शिशु टीकाकरण, गर्भवती को स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता आदि गतिविधियों पर फोकस किया जा रहा है।
पहली बार गर्भवती होने पर तीन किस्तों में मिलते हैं पांच हजार रुपये
डा. भारत भूषण ने बताया- योजना के तहत पहली बार गर्भवती (मां बनने) होने पर महिला को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं,  प्रसव चाहे सरकारी या निजी अस्पताल में कराया गया हो। पंजीकरण के लिए माता-पिता का आधार कार्ड, मां की बैंक पासबुक की फोटो कापी जरूरी है। मां का बैंक अकाउंट ज्वाइंट नहीं होना चाहिये। निजी अकाउंट ही मान्य होगा। यदि बच्चे का जन्म हो चुका है तो मां और बच्चे दोनों के टीकाकरण का प्रमाणिक पर्चा होना जरूरी है। उन्होंने बताया- पंजीकरण कराने के साथ ही गर्भवती को प्रथम किस्त के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं। प्रसव पूर्व कम से कम एक जाँच होने पर दूसरी किस्त के रूप में (गर्भावस्था के छह माह बाद) 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर तीसरी किस्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाते हैं। यह सभी भुगतान गर्भवती के बैंक खाते में ही किये जाते हैं।
योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक पारस गुप्ता ने बताया एक सितम्बर से शुरू हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के तहत अबतक 300 लाभार्थियों को पंजीकृत किया जा चुका हैं। इसके अलावा विभिन्न ब्लाक स्तर पर आयोजित शिविरों में 100 लाभार्थियों की पुरानी समस्याओं का समाधान किया गया है।
सीधे करा सकते हैं पंजीकरण
पारस गुप्ता ने बताया- सेक्टर 39 स्थित सीएमओ कार्यालय (कोविड अस्पताल आठवां तल) में कमरा नंबर 806 में जाकर लाभार्थी सीधे योजना में पंजीकरण करा सकते हैं। लाभार्थी यहां अपनी समस्या समाधान भी करा सकते हैं।
जानकारी के लिए अब मिलाएं हेल्पलाइन नम्बर-104
योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्या के समाधान के लिए अब हेल्पलाइन नम्बर-104  डायल करना होगा। राज्य स्तर पर संचालित पीएमएमवीवाई के हेल्पलाइन नम्बर में बदलाव किया गया है। पहले योजना का हेल्प लाइन नम्बर 7998799804 था।

  • Related Posts

    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा…

    Continue reading
    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

    • By TN15
    • October 19, 2026
     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली

    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग

    • By TN15
    • October 19, 2026
    गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग

    अमीरों पर टैक्स लगाओ और सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं रोजगार की गारंटी दो : आर्थिक न्याय की वकालत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    अमीरों पर टैक्स लगाओ और सभी को शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं रोजगार की गारंटी दो : आर्थिक न्याय की वकालत

    अपने अंदर का रावण कब जलाओगे?

    • By TN15
    • October 19, 2026
    अपने अंदर का रावण कब जलाओगे?

    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    • By TN15
    • October 18, 2026
    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    • By TN15
    • October 18, 2026
    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’