Noida News : आशा कार्यकर्ताओं का संवेदीकरण, “ई-कवच” के बारे में  दिया प्रशिक्षण

Noida News : टीकाकरण, परिवार नियोजन, एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह सहित कई कार्यक्रमों के प्रति किया संवेदीकरण

 

नोएडा । सेक्टर 39 स्थित कोविड अस्पताल में शुक्रवार को जनपद की नगरीय क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को ई-कवच एप के बारे में  प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के तहत जनपद में 98 आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं।  इनमें से 52 आशा कार्यकर्ताओं को पहले प्रशिक्षण दिया जा चुका है। शुक्रवार को बाकी आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं का विभिन्न योजनाओं के प्रति संवेदीकरण किया गया। इसमें एनयूएचएम के नोडल अधिकारी डा. जैसलाल ने शहरी क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर हेड काउंट सर्वे, डा. अशोक कुमार ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर और पारस गुप्ता ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई)  जबकि अभिषेक कुमार ने  परिवार नियोजन को लेकर संवेदीकरण किया।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनजीत कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को बताया कि जनपद में चलरहे  विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की किस तरह ई-कवच एप पर एंट्री करनी है । सभी को शासन की ओर से मिले मोबाइल पर ई-कवच के लिए आईडी- पासवर्ड जनरेट करने के बारे में बताया। जिन 52 आशा कार्यकर्ताओं ने पहले प्रशिक्षण लिया हुआ था, उन्हें कार्यक्रमों की एंट्री करने के बारे में सिखाया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन  को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का संवेदीकरण किया गया। एनयूएचएम के नोडल अधिकारी डा. जैसलाल ने शहरी क्षेत्र में  शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण किये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा – आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ होती हैं। उनके बिना किसी कार्यक्रम की सफलता संभव नहीं है। उन्होंने कहा – हर आशा कार्यकर्ता के पास ड्यू लिस्ट होनी चाहिए ताकि उसी हिसाब से टीकाकरण के लक्ष्य निर्धारित किये जाएं। जब सभी के पास ड्यू लिस्ट तैयार होगी तो सभी लाभार्थियों का आसानी से टीकाकरण हो सकेगा। उन्होंने कहा – सभी आशा कार्यकर्ता क्षेत्र में भ्रमण करती रहें और लाभार्थियों की लिस्ट अपडेट करती रहें।

डा. जैसलाल ने ‘एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर’ अभियान के बारे में जानकारी दी और बताया- वह कोशिश करें कि सभी लाभार्थी- गर्भवती और धात्री महिलाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंच कर अभियान का लाभ उठाएं।

डा. अशोक कुमार ने आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में आशा कार्य़कर्ताओं की भूमिका के बार में बताया। उन्होंने कहा “आप सभी फील्ड में रहती हैं और लाभार्थी तक आसानी से पहुंच सकती हैं इसलिए फेस- ऑथ एप (फेस ऑथेंटिकेशन एप्लीकेशन) के माध्यम से उनके आयुष्मान कार्ड बनवाएं।”

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक पारस गुप्ता ने बताया- एक सितम्बर से प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह शुरू हुआ है। वह घर-घर सघन अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों से प्रपत्र आमंत्रित कर उन्हें एकत्रित करें। उन्होंने बताया – प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के आयोजन का उद्देश्य गर्भवती को उचित आराम एवं पोषण की आवश्यकता, नियमित प्रसवपूर्ण देखभाल, संस्थागत प्रसव, शिशु टीकाकरण, गर्भवती को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ अभिषेक कुमार ने ई-कवच पर संपूर्ण जानकारी फीड करने के साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उनको प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस