Site icon Thenews15.in

Noida News : शांति सद्भाव भोजन और स्वतंत्रता के लिए ट्रेड यूनियनों का जंतर मंतर पर प्रदर्शन

नोएडा । वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियंन्स (डब्ल्यू. एफ. टी. यू.) के आह्वान पर 1 सितंबर 2022 को ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने शांति भोजन और स्वतंत्रता के लिए जंतर- मंतर नई दिल्ली पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को सीटू के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड तपन सेन व एटक की राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर सहित कई राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन नेताओं ने संबोधित किया।

सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदर्शन में एकाधिकार पूंजी की लड़ाई में मजदूरों का खून बहाना नहीं सहेंगे! साम्राज्यवादी प्रतिबंध और घेराबंदी बंद करो! मजदूरों की आवाज- युद्ध नहीं शांति चाहिए! हथियारों की होड़ खत्म हो,शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर खर्च करो! हम लड़ते हैं पूरी दुनिया में शांति के लिए, हम लड़ते हैं नैटो और परमाणु हथियारों के खात्मे के लिए आदि कार्यक्रम के मुख्य नारे थे। प्रदर्शन में नोएडा से सीटू नेता राम सागर, गंगेश्वर दत शर्मा, रमाकांत सिंह सहित दर्जनों सीटू कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Exit mobile version