Noida News : ढाई साल की बच्ची के एक कूल्हे की सफल सर्जरी

Noida News : 20-25 दिन बाद दूसरे कूल्हे की होगी सर्जरी, दूसरी सर्जरी के बाद चल-फिर सकेगी बच्ची, 
बच्ची को थी डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिआ ऑफ़ हिप की समस्या

नोएडा । पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (चाइल्ड पीजीआई) में ढाई साल की नन्हीं बच्ची के कूल्हे की सफल सर्जरी की गयी। बच्ची के पैदाइश से ही कूल्हे के जोड़ सही नहीं थे, इस कारण वह चल नहीं पाती थी। बच्ची के एक कूल्हे की अभी की गयी है। 20-25 दिन बाद उसके दूसरे कूल्हे की सर्जरी की जाएगी, उसके बाद अब वह चल-फिर सकेगी।
डॉ. अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बारामुल्ला (कश्मीर) की नन्ही मासूम ने दो साल की उम्र में जब चलना शुरू किया तो उसके पैर ठीक से नहीं पड़ते थे। चिंतित मां-बाप ने हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाया, तब पता चला कि बेटी को डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिआ ऑफ़ हिप (डीडीएच) की समस्या है। इसमें पैदाइश से ही बच्चे के कूल्हे के जोड़ सही नहीं होते हैं और बच्चे के कूल्हे की हड्डी का गोला कटोरी से बाहर होता है। इस बच्ची के भी दोनों कूल्हे के गोले कटोरी से बाहर थे। कश्मीर से डॉक्टरों ने इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली में उनके एक रिश्तेदार जो सीआरपीएफ में कार्यरत हैं, उन्होंने माता पिता को चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में परामर्श लेने की सलाह दी। चाइल्ड पीजीआई में शिशु अस्थि रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बृहस्पतिवार को तीन घंटे से अधिक चली जटिल सर्जरी में बाएं कूल्हे के गोले को सफलता पूर्वक कटोरी में बिठा दिया। सर्जरी की सफलता का श्रेय डॉ मुकुल जैन और निश्चेतना विभाग की उनकी टीम को भी जाता है, जिन्होंने पल पल यह ख्याल रखा कि सर्जरी के दौरान उच्च रक्त चाप न हो, जिससे रक्तस्राव कम से कम हो और सर्जरी को सफलता पूर्वक अंजाम दिया जा सके। बच्ची अब स्वास्थ लाभ ले रही है। चाइल्ड पीजीआई के निदेशक ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने बच्ची के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

      दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

    Continue reading
    इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
    • TN15TN15
    • June 30, 2026

      विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी