Noida Health Department : जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने किया कोल्ड चेन प्वाइंट का निरीक्षण

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरजपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दादरी में वैक्सीन स्टॉक चेक किया

नोएडा।  जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरपी सिंह ने बुधवार को अपनी टीम के साथ दो कोल्ड चेन प्वाइंट  नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरजपुर और  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दादरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वैक्सीन एंड कोल्ड चेन  मैनेजर तबस्सुम, डिस्ट्रिक्स वैक्सीन सप्लाई मैनेजर अखिलेश कुमार मौजूद रहे। गौरतलब है कि डा. सुनील दोहरे का स्थानांतरण होने के बाद डा. आरपी सिंह ने पिछले दिनों ही जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कार्यभार संभाला है।

वैक्सीन एंड कोल्ड चेन मैनेजर तबस्सुम ने बताया -सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दादरी पर निरीक्षण के दौरान बीसीजी और डीपीटी वैक्सीन स्टॉक का आइसलैंड रेफ्रिजरेटर (आईएलआर), इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (इविन) और स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया। यह स्टॉक इविन और रजिस्टर में तो सही था लेकिन आईएलआर में बीसीजी 30 डोज व डीपीटी 50 डोज अधिक पायी गयी। उन्होंने कहा- नियमानुसार सभी वैक्सीन की मात्रा स्टॉक  रजिस्टर, आईएलआर और इविन में समान होनी चाहिये। उन्होंने कहा सत्र स्थल  से वैक्सीन वापस आने के बाद स्टॉक रजिस्टर और इविन पर अपडेट करें, ताकि वैक्सीन स्टॉक में किसी प्रकार का अंतर न रहे। डा. आरपी सिंह ने इविन पर लगे तापमान लॉगर का भी निरीक्षण किया। इविन पर मिलान करने पर यह तापमान बराबर पाया गया।

इसके बाद डा. आरपी सिंह नियमित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करने तिलपता पहुंचे। वहां एएनएम आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता का कार्य संतोषजनक पाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सूरजपुर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के कोल्ड चेन प्वाइंट  का भी निरीक्षण किया। वहां वैक्सीन का स्टॉक ठीक मिला। तापमान लॉग बुक भी समयानुसार भरी जा रही थी। डा. सिंह ने बताया  कोल्ड चेन हेंडलर अरुण कुमार का कार्य संतोष जनक पाया गया।

  • Related Posts

    तीन महिला पत्रकारों से छेड़छाड़ मामले में रात भर चले आंदोलन के बाद दिल्ली पुलिस को झुकना पड़ा, शिकायत दर्ज कर क्राइम ब्रांच को भेजा गया!

    जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल…

    Continue reading
    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 

    इंडिया गठबंधन में क्या गुल खिलाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य 

    दिल्ली रेप: SC में पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘…तो अपराधियों को लगे कि मारे जाएंगे’

    दिल्ली रेप: SC में पुलिस को फटकार, जज ने कहा- ‘…तो अपराधियों को लगे कि मारे जाएंगे’

    जीते जी जिनको दिया, तानों का उपहार

    जीते जी जिनको दिया, तानों का उपहार

    जाति का विनाश’: संतराम बीए, आंबेडकर और गांधी के बीच वाद-विवाद और संवाद

    जाति का विनाश’: संतराम बीए, आंबेडकर और गांधी के बीच वाद-विवाद और संवाद

    तीन महिला पत्रकारों से छेड़छाड़ मामले में रात भर चले आंदोलन के बाद दिल्ली पुलिस को झुकना पड़ा, शिकायत दर्ज कर क्राइम ब्रांच को भेजा गया!

    तीन महिला पत्रकारों से छेड़छाड़ मामले में रात भर चले आंदोलन के बाद दिल्ली पुलिस को झुकना पड़ा, शिकायत दर्ज कर क्राइम ब्रांच को भेजा गया!

    जंतर-मंतर-2 : लोकतंत्र की बेचैनी और युवाओं की नई करवट

    जंतर-मंतर-2 : लोकतंत्र की बेचैनी और युवाओं की नई करवट