Noida Child PGI : चाइल्ड पीजीआई  में स्थापित हुई मातृ एवं नवजात देखभाल इकाई

Noida Child PGI : संस्थान के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने किया उद्घाटन

 

Noida Child PGI : नोएडा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (चाइल्ड पीजीआई) के नियोनेटोलॉजी विभाग में बृहस्पतिवार को मातृ एवं नवजात देखभाल इकाई (एमएनसीयू) शुरू हुई। चार बिस्तरों वाली एमएनसीयू का उद्घाटन संस्थान के निदेशक  डॉ अजय सिंह ने किया। इस इकाई में बीमार बच्चे के बिस्तर के साथ-साथ मां के लिए भी एक बिस्तर होगा।

नियोनेटोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ रुचि राय ने बताया एमएनसीयू में बच्चे की देखभाल स्वयं मां कर सकेगी। इस इकाई में मां अपने बीमार बच्चे के साथ चौबीस घंटे रह सकेगी और बच्चे को स्तनपान कराने के साथ कंगारू मदर केयर (केएमसी) बेहतर तरीके से देने में सक्षम होगी।  केएमसी एक अनूठा तरीका है जिसमें मां अपने बच्चे को अपनी छाती पर त्वचा से त्वचा के संपर्क में रखती है।  इस विधि का उपयोग बच्चे को गर्म रखने के लिए किया जाता है और यह समय से पहले जन्मे और कम वजन के बच्चों का तेजी से वजन बढ़ाने में भी मदद करता है।  यह उन बच्चों के लिए मददगार होगा जो एनआईसीयू में भर्ती हैं, लेकिन बहुत बीमार नहीं हैं यानि उन्हें वेंटिलेटर या ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं है और वह अंतःशिरा तरल पदार्थ पर निर्भर नहीं हैं।

उन्होंने बताया-एमएनसीयू की यह अवधारणा शिशुओं को बेहतर तरीके से ठीक होने में मदद करेगी और साथ ही माताओं को अपने बच्चों को केएमसी देते समय अधिक आराम मिलेगा।  इकाई की छत,  दीवारों एवं पर्दे आदि में गुलाबी और हरे रंग का प्रयोग किया गया है जो माँ और बच्चे दोनों के लिए सुखदायक है और यह एक खुशनुमा माहौल देने में सक्षम है।  दीवारों को शिक्षाप्रद पोस्टरों से भी सजाया गया है ताकि मां को केएमसी और नवजात देखभाल के अन्य पहलुओं के बारे में शिक्षित किया जा सके।

Noida Child PGI इकाई को विकसित करने में तकनीकी सहायता एक गैर सरकारी संगठन कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब (सीईएल) द्वारा प्रदान की गई है। उद्घाटन अवसर पर, संस्थान के डीन प्रो डी के सिंह, सीएमएस, प्रो मनीष गिरहोत्रा, एमएस डॉ आकाश राज एवं प्रिया चतुर्वेदी, केएमसी क्वालिटी इंप्रूवमेंट कोऑर्डिनेटर, सीईएल सहित संस्थान के अन्य संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    यह जो बी टीम बनाने वाली बात है…

    Continue reading
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’