नोएडा प्राधिकरण ने गोल्फसिटी प्लाट-8 मार्केट से अवैध दुकानों को हटाया

ऋषि तिवारी
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-75 स्थित गोल्फसिटीसोसायटी के मार्केट से अवैध दुकानों ठेला,पटरी और कियोस्क को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।आज सवेरे नोएडा प्राधिकरण की टीम पुलिस दस्ते के साथ सेक्टर-75 स्थित गोल्फसिटी सोसायटी के मार्केट में आयी और वहाँ पर कुछ माफ़ियाओं और दुकानदारों के द्वारा निर्मित अवैध दुकानों,ठेला,पटरी और कियोस्क को हटा दिया और उसका सामान अपनी गाड़ी में भरकर ले गया। ज्ञात हो कि गोल्फ़ सीटी प्लॉट 8 के मार्केट में भारी संख्या में अवैध दुकानें दुकानदारों और कुछ माफ़ियाओं के द्वारा लगा ली गई थी।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 75 स्थित गोल्फ एवेन्यू-2 के सामने टिन शेड लगाकर करीब 55 दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही थीं। इसके अलावा सोसायटी की दुकानों ने भी आगे तक शेड लगाकर कॉमन एरिया में अतिक्रमण किया था। नोएडा प्राधिकरण की वर्क सर्किल-6 टीम ने बुलडोजरों की मदद से इन सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

 

दुकानदारों ने कार्रवाई के दौरान किया था विरोध

 

नोएडा प्राधिकरण ने अवैध दुकानों पर अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू की तो वहां मौजूद कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने हल्का विरोध भी किया था। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों की मदद से लोगों को शांत कराया गया। वहीं, अधिकारियों ने चेतावनी भी दी कि अगर दोबारा यहां निर्माण किया गया तो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई में पुलिस बल भी मौजूद रहा। यह अभियान नोएडा प्राधिकरण का इसी प्रकार से लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    • By TN15
    • March 20, 2026
    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है