नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी वरिष्ठ प्रबंधक रोहित कुमार जल विभाग के जेई अशोक कुमार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राकेश भाटी बिजली विभाग से राय प्रताप जेई सिविल विभाग से महेंद्र नायल आदि सभी विभागों अधिकारियों को गांव की समस्याओं से अवगत कराया पूर्व प्रधान वीर सिंह भाटी ने कहा की गांव में कई जगह रास्ते खराब हालत में है गांव में आज तक पानी की निकासी नहीं है गांव में पानी की लाईन टूटी हुई पड़ी है लाइन चालू नहीं है।
ग्राम विकास समिति गढ़ी शाहदरा के अध्यक्ष सुभाष भाटी ने कहा कि गांव में बारात घर की मांग रखी है क्योंकि जनसंख्या अधिक होने के कारण गांव के लोग शादी नहीं कर पाते है सफाई कर्मचारी बढ़ाने की मांग की गई है गांव में लाइब्रेरी बनाने की मांग उठाई गई है गांव में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाए गांव के पार्क का सौन्दर्य कर्ण कराया जाए सीवर की मैन लाइन को जोड़ा जाए आज तक मैन लाइन को नहीं जोड़ा गया है कपिल भाटी ने कहा कि साफ सफाई ठीक ढंग से नहीं होती है सफाई ठीक से कराई जाए सीवरो की सफाई की जाए गांव में कई जगह ढक्कन टूटे हुए है गांव में कई खंभे टूटे हुए है उनको बदला जाए इस मौके पर वीर सिंह प्रधान गिरिराज शर्मा अजब सिंह भाटी गुली भाटी महिपाल भाटी देवू भाटी प्रेम राज जाटव जगरेश भाटी मोहित भाटी नवीन शर्मा मेहरू शर्मा वीरेंद्र भाटी लीलू जाटव मीर सिंह आदि ग्राम वासी मौजूद रहे।








