Site icon Thenews15.in

रविवार को डीजल, पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

बदलाव

नई दिल्ली, तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रविवार को प्रमुख भारतीय शहरों में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस हिसाब से दिल्ली में डीजल और पेट्रोल की कीमत क्रमश: 86.67 रुपये प्रति लीटर और 95.41 रुपये प्रति लीटर है।

वित्तीय राजधानी मुंबई में भी कीमत क्रमश: 94.14 रुपये और 109.98 रुपये पर अपरिवर्तित रही।

कोलकाता में भी कीमतें क्रमश: 89.79 रुपये और 104.67 रुपये पर स्थिर रहीं।

चेन्नई में भी क्रमश: 91.43 रुपये और 101.40 रुपये पर रही हैं।

देशभर में भी रविवार को ईंधन की कीमत काफी हद तक अपरिवर्तित रही, लेकिन स्थानीय करों के स्तर के आधार पर खुदरा दरें भिन्न रहीं।

यह ध्यान रखना जरूरी है कि दीवाली की पूर्व संध्या के बाद से ईंधन की कीमतें काफी हद तक स्थिर रहीं जब केंद्र और कुछ राज्यों ने करों में कमी की थी।

Exit mobile version