नीतीश कुमार जहां हैं वहीं रहेंगे, कुछ लोग आते-जाते रहेंगे : श्रवण

 मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी के बयान पर किया पलटवार

पटना। बिहार के समस्तीपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर नीतीश कुमार के मंत्री श्रवण कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जहां थे वहीं रहेंगे, बाकी लोग आते-जाते रहेंगे। तेजस्वी ने मंगलवार को कहा था कि नीतीश कुमार हमारे घर आए थे और हाथ जोड़कर हमसे माफी मांग रहे थे। वह हमारे साथ सरकार बनाने की विनती कर रहे थे। तेजस्वी यादव के इस बयान पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी।
श्रवण कुमार ने कहा कि कोई ऐसी पॉलिटिकल पार्टी नहीं है, जिसने नीतीश कुमार पर हमला नहीं किया है। लेकिन, नीतीश कुमार पर बिहार के लोगों का अटूट भरोसा है। सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश की जनता के लिए जो काम किया है, उसकी वजह से उन्हें बिहार की जनता का अटूट समर्थन है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता एक बार फिर नीतीश कुमार को अपनाएगी। इधर-उधर की बात कहने वाले लोगों को भी मालूम है कि जनता की समस्या से उनको कोई मतलब नहीं है, उनको सिर्फ कुर्सी चाहिए।
सीएम नीतीश कुमार क्या किसी के सामने गिड़गिड़ा सकते हैं?, पत्रकारों के इस सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह इतिहास है कि नीतीश कुमार जहां हैं, वहीं रहेंगे, कुछ लोग आते हैं और जाते हैं। आने और जाने वालों से आप पूछिए कि वह क्यों आते हैं और क्यों जाते हैं। ‘हम सत्ता में आएंगे तो आरक्षण खत्म कर देंगे’, राहुल गांधी के इस बयान पर श्रवण कुमार ने कहा कि मैं आरक्षण की बात करने वाले लोगों में से हूं। जो लोग दो तरह की बात बोलते हैं, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा था कि नीतीश कुमार हमारे घर आए थे और हाथ जोड़कर हमसे माफी मांग रहे थे। वे हमारे साथ सरकार बनाने की विनती कर रहे थे। मेरे पास इसका वीडियो फुटेज भी है। जब वे मेरे सामने गिड़गिड़ा रहे थे तो मेरे सभी विधायक मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने आगे कहा था कि यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने अपनी गलती मानी है। वह पहले भी पत्रकारों के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती मान चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वह भाजपा में नहीं जाएंगे।

  • Related Posts

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का…

    Continue reading
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित