नीतीश ने जीविका दीदियों से पूछा ऐसा सवाल, असहज हो गए सम्राट

बोले- चलिए सर…

दीपक कुमार तिवारी।पटना/समस्तीपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार 13 जनवरी को अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के तहत समस्तीपुर पहुंचे। समस्तीपुर में नीतीश कुमार ने 937 करोड़ रुपये से ज़्यादा की 198 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों से बातचीत की और महिलाओं की प्रगति की सराहना की। जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने एक ऐसा सवाल कर दिया कि बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी थोड़ा असहज हो गए। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को रोकते हुए कहा कि ‘चलिए सर अब हो गया।’
नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों के साथ बातचीत के दौरान महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं कितनी अच्छी तरह आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान उनका एक बयान विवादों में घिर गया। उन्होंने कहा, ‘हम और आप कैसे पैदा हुए? माता न पैदा की। मां न पैदा की। इन्हीं को पावर है।’ नीतीश कुमार ने जीविका दीदी से अपनी बच्चियों को पढ़ाने को कहा।
मुख्यमंत्री जब जीविका दीदियों से ये बातें कर रहे थे, उस वक्त उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। सम्राट चौधरी के हाव-भाव से ऐसा लगा कि वे इस बयान से असहज हैं। उन्होंने नीतीश कुमार से कहा, ‘चलिए सर।’ वहीं, महिलाओं ने नीतीश कुमार की बातों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘पहले घर में रहते थे भैया, अब बाहर निकलते हैं।’ इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और आरजेडी ने इस पर तंज कसा।
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मुख्यमंत्री का इक़बाल खत्म हो चुका है। ये मैं आज नहीं 2024 से ही कह रहा हूं, कि नीतीश कुमार अब बस मुख्यमंत्री के रूप में एक मुखौटा मात्र ही रह गए हैं। इसका उदाहरण स्वयं देखिए- नीतीश कुमार लोगों से बात करना चाह रहे हैं तो अगल बगल में बीजेपी के नेता और बीजेपी के एजेंट कह रहे हैं- चलिए चलिए हो गया, अरे अब हो गया चलिए।’
समस्तीपुर में नीतीश कुमार ने आज विकास कार्यों को गति देने के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत की। इनमें 500.82 करोड़ रुपये की 51 योजनाओं का उद्घाटन और 436.64 करोड़ रुपये की 147 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इससे जिले के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading
    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!