नीतीश और तेजस्वी की मुलाकात, 8 महीने बाद हुई बात!

 क्या बिहार में फिर होगा ‘सियासी खेला’?

 सियासी बाजार हुआ गर्म

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई। आठ महीने बाद हुई इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि जल्द ही आधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि खाली पदों को लेकर मुख्यमंत्री ने एक बैठक बुलाई थी जिसमें तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद सचिवालय से बाहर निकले तेजस्वी यादव से जब मीडिया ने मुलाकात का मकसद पूछा तो उन्होंने कहा कि जल्द आधिकारिक रूप से बता दिया जाएगा।
हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मुलाकात का मकसद सिर्फ़ सूचना आयुक्त की नियुक्ति तक ही सीमित नहीं था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई होगी।
पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अलग-अलग गाड़ियों से एक साथ पहुंचे। दरअसल, बिहार में सूचना आयुक्त के पद पर होने वाली नियुक्ति को लेकर दोनों नेता सचिवालय पहुंचे। बताया गया है कि सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए गठित कमेटी में मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ एक कैबिनेट मंत्री रहते हैं। सीएम इस समिति के अध्यक्ष होते हैं। इस मुलाकात के दौरान नीतीश सरकार में मंत्री विजय चौधरी भी साथ थे। सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार की ओर से जल्द ही जानकारी दिए जाने की संभावना है।
तेजस्वी यादव ने सचिवालय से बाहर निकलने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डालने के मुद्दे पर भी उनकी सीएम से बात हुई है। इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में हैं। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वो भी कोर्ट पहुंच गए हैं, सरकार अपनी बात कोर्ट में रखे, वो भी अच्छी तरह से अपनी बात रखेंगे।
सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच हुई मुलाकात को लेकर कई कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन इस मीटिंग ने अचानक बिहार में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। बताया गया है कि इस बैठक में सूचना आयुक्त के दो सदस्यों पर फैसला हो गया है।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    असली मर्द कौन? जमुई की घटना से उठता बड़ा सवाल

    असली मर्द कौन? जमुई की घटना से उठता बड़ा सवाल

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल