नितिन गडकरी ने बीजेपी नेतृत्व को दिखा दिया आईना, कितना सबक लेंगे ?

चरण सिंह
क्या पीएम मोदी के इस कार्यकाल में बीजेपी में ज्यादा खामियां आ गई हैं या फिर पार्टी को अपने दम पर बहुमत न मिलने पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का डर सांसदों के मन से निकल गया है। वजह कुछ भी हो बीजेपी में नेतृत्व के खिलाफ नेताओं के स्वर मुखर हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हार के बाद एक लॉबी अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोल रही है तो एक योगी आदित्यनाथ के खिलाफ। हरियाणा में कैबिनेट मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि नीट मामले में सरकार का रवैया ढुलमुल रहा तो युवाओं का न केवल राजनीति से विश्वास उठ जाएगा बल्कि सरकार से भी। सबसे बड़ा मोर्चा तो पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खोल दिया है।
दरअसल नितिन गडकरी ने गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि पार्टी को कांग्रेस जैसी बनने से बचना चाहिए। जातिवाद की राजनीति पर तो उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो करेगा जाति की बात उसके पड़ेगी लात। नितिन गडकरी का यह हमला सीधा पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर माना जा रहा है। इतना ही नहीं कर्नाटक के पांच बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश जिगाजिनागी बीजेपी नेतृत्व को दलित विरोधी बता चुके हैं। उत्तर प्रदेश जौनपुर की बदलापुर सीट से विधायक रमेश मिश्र ने भी उत्तर प्रदेश में सब कुछ ठीक नहीं बताया है। उनका कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व को उत्तर प्रदेश को अपने हाथ में लेना चाहिए। खबरें तो यहां तक आ रही है कि योगी आदित्यनाथ अयोध्या में विकास कार्यों के नाम पर ठगने वाली गुजराती कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहे हैं।
क्या आरएसएस और उसके समर्थक बीजेपी नेता पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ माहौल बना रहे हैं ? क्या पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का दबाव अब बीजेपी के सांसदों पर नहीं रहा है। क्या ये बगावत के स्वर केंद्र सरकार पर भारी पड़ सकते हैं ? क्या केंद्र में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है? इसमें दो राय नहीं कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने राष्ट्रपति से लेकर संसद तक में विपक्ष और अपने बागियों से निपटने की पूरी व्यवस्था कर रखी है। चाहे राष्ट्रपति हों, लोकसभा अध्यक्ष हों दोनों मोदी और अमित शाह से बाहर नहीं जा सकते हैं। क्या इस माहौल का नुकसान भाजपा को उठाना पड़ सकता है। सात राज्यों की १३ विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में कांग्रेस की जबर्दस्त जीत हुई है। ऐसे में भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि उससे जनता नाराज है। कैसे जनता को विश्वास में लेना है। २५ जून को संविधान हत्या दिवस मनाने की घोषणा करने के बाद भी भाजपा को कोई फायदा नहीं मिलने जा रहा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि संविधान मामले में भाजपा पर दलित और ओबीसी विश्वास करने को तैयार नहीं हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन में कहां थी एबीवीपी और झारखंड में कहां है एनएसयूआई ?
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    युवाओं नहीं बल्कि अपनी अपनी पार्टियों के लिए…

    Continue reading
    1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन दिल्ली के सोशलिस्ट बड़ी शिद्दत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’