पखवाड़े में नौ पुरुषों ने जिम्मेदारी निभाई, नसबंदी अपनाई 

 परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों  आईयूसीडी और अंतरा पर महिलाओं ने जताया भरोसा

नोएडा । परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 22 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलाए गये पुरुष नसबंदी पखवाड़े में समझदारी दिखाते हुए जनपद में नौ पुरुषों ने स्वेच्छा से नसबंदी की सेवा प्राप्त की  । परिवार नियोजन के मामले में महिलाओं ने काफी जागरूकता दिखायी,  इस दौरान ही 186 महिलाओं ने आगे आकर स्वेच्छा से नसबंदी करायी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया-जनपद में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन संबंधी स्थाई और अस्थाई सभी सेवाएं रोजाना ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध करायी गयीं। इस दौरान जहां नौ पुरुष नसबंदी कराने के लिए आगे आये वहीं इसमें महिलाओं ने भी खुद से  आगे आकर भागीदारी की। 186 महिलाओं ने नसबंदी करायी। उन्होंने कहा – समाज में परिवार नियोजन को लेकर एक आम धारणा है कि यह कार्यक्रम जनसंख्या नियंत्रण के लिए चलाया जाता है, जबकि इस कार्यक्रम का उद्देश्य दो बच्चों के जन्म के बीच सुरक्षित तीन साल का अंतर और अपने संसाधनों के मुताबिक परिवार को नियोजित करने के लिए प्रेरित करना है। दो बच्चों के के जन्म के बीच तीन साल का अंतर मां और बच्चे, दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।  उन्होंने कहा – परिवार नियोजन की जिम्मेदारी संभालने में पुरुष पीछे रहते हैं, उन्हें भी बराबर की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. भारत भूषण ने बताया – पुरुष नसबंदी मामूली सी शल्य क्रिया है। नसबंदी कराने के बाद कुछ ही देर में लाभार्थी को घर भेज दिया जाता है। नसबंदी कराने के बाद पुरुष अपने सारे कार्य पूर्ववत कर सकता है। इससे उसके वैवाहिक जीवन पर भी कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है।
उन्होंने कहा परिवार की अधिकतर जिम्मेदारी महिलाओं पर होती है। शासन की मंशा है परिवार की जिम्मेदारी में पुरुषों की भागीदारी हो। परिवार नियोजन को अपनाने के लिए पुरुषों को आगे आना होगा। पुरुषों के सहयोग के बिना परिवार नियोजन कार्यक्रम को वांछित सफलता नहीं मिल सकती। आशा कार्यकर्ता और एएनएम लगातार लाभार्थियों को परिवार नियोजन के बारे में  विस्तार से जानकारी देती हैं। इसके अलावा हर माह की 21 तारीख को आयोजित किए जाने वाले खुशहाल परिवार दिवस  पर परिवार नियोजन की सभी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उस दिन परिवार नियोजन से संबंधी सलाह भी चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा केंद्र पहुंचने वालों को दी जाती है।

जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया जनपद में पुरुष नसबंदी पखवाड़े में नौ पुरुषों ने स्वेच्छा से नसबंदी कराई। इसी दौरान 186 महिलाओं ने भी परिवार नियोजन का स्थाई साधन (नसबंदी) अपनाया। इसके अलावा परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों में 449 महिलाओं ने आईयूसीडी, 299 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी, तीन महिलाओं ने पीएआईयूसीडी, 383 महिलाओं ने गर्भ निरोधक इंजेक्शन “अंतरा” पर भरोसा जताया है। 1865 महिलाओं को गर्भनिरोधक गोली छाया, और 2748 को माला-एन वितरित की गई। इसके अलावा 565 ईसीपी और 10023 से अधिक कंडोम वितरित किए गए।

Related Posts

लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
  • TN15TN15
  • August 26, 2026

  दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

Continue reading
इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- ‘2007 की तरह फिर…’

  • By TN15
  • October 17, 2026
यूपी में चुनावी सर्वे पर भड़कीं मायावती, कहा- ‘2007 की तरह फिर…’

अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

  • By TN15
  • October 17, 2026
अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

  • By TN15
  • October 17, 2026
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि