एनआईए ने 3 आतंकियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्ली| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पंजाब के तरणतारन में शौर्य चक्र से सम्मानित कॉमरेड बलविंदर सिंह संधू की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के तीन आतंकवादियों के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दायर किया। एनआईए के एक अधिकारी ने कहा, “नवप्रीत सिंह उर्फ नव, हरभिंदर सिंह और गुरविंदर सिंह के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया गया था। अदालत सुनवाई की अगली तारीख पर आरोपपत्र पर संज्ञान लेगी। आरोपपत्र विशेष मोहाली अदालत में दायर किया गया।”

जानकारी के मुताबिक, बलविंदर सिंह की 2010 में कथित तौर पर आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंजाब में आतंकवाद से लड़ने के लिए शौर्यचक्र जीतने वाले सिंह तरनतारन के भिखीविंड जिले में अपने आवास से स्कूल चलाते थे।

हत्या के बाद मौके से फरार हुए आरोपियों ने उसके घर पर हमला किया था।

शुरुआत में धारा 120बी (साजिश), 201 (सबूत नष्ट करना), 212 (अपराधी को शरण देना), आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1बी) और 27, और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी भिखीइंड पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। बाद में 2021 में मामले की जांच एनआईए को स्थानांतरित कर दी गई, जिसने मामला फिर से दर्ज किया और जांच शुरू की।

एनआईए ने चार अप्रैल, 2021 को आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

एनआईए के एक अधिकारी ने कहा, “हमने पहले चांद कुमार उर्फ भाटिया, राजबीर सिंह उर्फ राजा, राकेश कुमार, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी, जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन, कृपाल सिंह, सनी और रविंदर सिंह उर्फ जियान के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

Related Posts

मोदी की फैन अमेरिकी सिंगर का दावा – अभिजीत दीपके को अमेरिका से मिल रही फंडिंग? 

अमेरिका की मशहूर सिंगर मैरी मिलबेन भारतीय प्रधानमंत्री…

Continue reading
मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

आंदोलनकारियों पर हमलावर गुंडों से भी लिया जाएगा मोर्चा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक