अगला नंबर राघव चड्ढा का ?

सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा को लेकर एक बड़ी खबर वायरल हो रही है। इस खबर में दावा किया जा रहा है कि राघव चड्ढा अपनी आंख के इलाज का बहाना बनाकर विदेश गए थे। वहां पर वह देश विरोधी ताकतों से मिले हैं। इस खबर में दावा किया जा रहा है कि इस बात की भनक NIA को लग चुकी है और वो राघव के भारत लौटने का इंतजार किया जा रहा है। इस खबर के अनुसार AAP सांसद राघव चड्ढा ब्रिटेन की जेल में बंद आतंकवादी टाईगर हनीफ से मिले हैं। इस मुलाकात की खबर को लेकर भारतीय एजेंसियां जांच में जुट गई हैं कि आखिर इस मुलाकात का मकस क्या था ?

दरअसल केजरीवाल की गिरफ्तारी के बीच सबसे मुखर रहने वाले आप नेता राघव चड्ढा के चुप्पी पर भी लोग चर्चा कर रहे थे। लोगों के दिमाग में यह प्रश्न कौंध रहा था कि केजरीवाल के सबसे करीबी माने जाने वाले राघव चड्ढा आखिर कहां हैं और चुप क्यों हैं ?
दरअसल 59 साल के हनीफ को ब्रिटेन में ही 2010 में गिरफ्तार किया गया था। भारतीय खुफिया एजेंसियों की जानकारी पर वहां की पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। भारतीय अधिकारियों ने उसका प्रत्यर्पण वारंट भी हासिल किया था। टाइगर ने इसे कोर्ट में चुनौती दी थी। अप्रैल 2013 में ब्रिटेन की हाईकोर्ट ने उसकी अपील खारिज कर दी थी। इसके बाद उसके मामले को ब्रिटेन के गृह सचिव के पास भेज दिया गया था। हालांकि, कई साल तक यह मामला चलने के बाद ब्रिटेन के गृह सचिव (2018-19) साजिद जावेद ने उसे भारत प्रत्यर्पित करने से इनकार कर दिया। टाइगर हनीफ को हनीफ मोहम्मद उमेर जी के नाम से भी जाना जाता है।

जानकारी के अनुसार हनीफ गुजरात में 1993 में हुए बम धमाके के आरोपी इकबाल मिर्ची से भी जुड़ा है। उसने सूरत के एक व्यस्त बाजार में हुए बम धमाके की योजना बनाई थी। इसमें एक आठ साल की बच्ची की मौत हुई थी। 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाने का बदला लेने के लिए सूरत रेलवे स्टेशन पर हुए बम धमाकों में भी आरोपी है। इसमें दस से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इस वायरल खबर के अनुसार अमेरिका की CIA + पाकिस्तान की ISI मिलकर AAP पार्टी के माध्यम से लोकसभा चुनावों में मोदी को हराने के लिए देश में दंगे फसाद करा सकती है।
इस खबर में दावा किया गया है कि राघव चड्ढा की भूमिका की जांच की जा रही है। शीघ्र ही इस पर एजेंसियां खुलासा कर सकती हैं। इस खबर में दावा यह किया गया है कि राघव चड्ढा  AAP पार्टी के बनाए वर्ल्ड क्लास हॉस्पिटल को छोड़कर आखिर आंख का इलाज कराने  लंदन क्यों गए हैं ?इस खबर का दावा है कि राघव वहां खालिस्तानी समर्थक सांसद  प्रीत कौर गिल से मिले थे।

  • Related Posts

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने…

    Continue reading
    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    अमेरिका-इजरायल के ईरान पर जारी हमलों के बीच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला