जन सुराजियों से भरी होगी अगली बिहार विधानसभा : प्रशांत किशोर

भवेश कुमार

पटना। प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि अगली बिहार विधानसभा जन सुराजियों से भरी होगी। इसी दौरान उन्होंने कहा कि हम चुनाव लड़ाएंगे तो हारने नहीं देंगे। सभी 243 सीटों पर प्रशांत किशोर की पार्टी चुनाव लड़ेगी।

जन सुराज अभियान के मुखिया प्रशांत किशोर ने अपने नेताओं में जोश भरना शुरू कर दिया है। इसी के तहत उन्होंने आज अपनी पार्टी के तमाम सदस्यों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आने वाला वक्त जन सुरजियों का है। उन्होंने कहा कि आप में से ही अधिकतर लोग बिहार विधानसभा में नजर आएंगे। अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा की आने वाला वक्त हमारा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को बदलने और नया बिहार बनाने का जज्बा रखने वाले हर दल के लोग तेजी से जन सुराज से जुड़ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों को धूल चटाकर जन सुराज अपने बूते सरकार बनाएगी। जन सुराज दो अक्टूबर को राजनीतिक दल के रूप में परिवर्तित हो जाएगी, जिसका नाम जन सुराज पार्टी होगा। प्रशांत किशोर ने ये दावा किया है कि अगली बार बिहार विधानसभा जन सुराजियों से भरा होगा।

उन्होंने बिहार के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम चुनाव लड़ाएंगे तो हारने नहीं देंगे। जन सुराज अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बिहार में अपनी सरकार बनाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी का नेता कौन होगा, ये भी लोग तय करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज प्रशांत किशोर या किसी जाति या किसी परिवार या व्यक्ति की नहीं, बल्कि बिहार के लोगों का दल होगा। जो इसे मिलकर बनाएंगे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी