अवैध संबंध के शक में नवविवाहिता की हत्या, पति फरार, इलाके में सनसनी

 वैशाली। वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली धनराज गांव में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। मृतका की पहचान नीलू कुमारी (22) के रूप में हुई है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की शादी छह महीने पहले सुजीत कुमार से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से सुजीत और उसके परिवार वाले दहेज के लिए नीलू को प्रताड़ित करने लगे। उन पर अवैध संबंध का भी आरोप लगाया जाता था।
मृतक के भाई ने बताया, “मेरी बहन को बुलेट देने के लिए बार-बार कहा जाता था। जब हमने बुलेट देने से मना किया तो वे उसे मारने की धमकी देने लगे। रविवार को सुबह नीलू ने अपने मायके वालों से बात की थी। उसने बताया था कि सुजीत उसे मारने की धमकी दे रहा है। घटना के संबंध में मृतक महिला के भाई ने अपने बहनोई पर आरोप लगा है कि दूसरे से अवैध संबंध एवं दहेज में बुलेट नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाई का आरोप है की शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा बुलेट का डिमांड किया जा रहा था और अवैध संबंध का आरोप भी ससुराल वाले हमारी बहन पर लगा कर बहन के साथ हमेशा मारपीट एवं प्रताड़ित करते थे। बुलेट नहीं देने पर ससुराल वालों ने हत्या कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के पारु गांव निवासी नीलू कुमारी की शादी करीब 6 माह पहले सुजीत कुमार से हुई। रविवार की सुबह 10 बजे भी परिवार वालों से बात हुई थी अपने मायके से 15 दिन पहले ही वह ससुराल भी आई थी।
ससुराल में ही सुजीत ने अपनी पत्नी को हत्या कर देने की धमकी भी दिया था। इस संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया कि कन्हौली धनराज में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुजीत और उसके परिवार वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    जीतन राम मांझी ने किया चंद्रशेखर पर पलटवार, भारत आर्थिक रूप से आ गया है सातवें स्थान पर 

    द न्यूज 15 ब्यूरो  पटना। विधानसभा चुनाव की घोषणा भले ही न हुई हो पर आरजेडी नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को पाखंडियों…

    गया में ‘नीले ड्रम’ वाली साजिश का खुलासा

    -पत्नी पर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप -कॉल रिकॉर्डिंग में मेरठ केस की चर्चा -रेलवे कर्मचारी ने डीआरएम और पुलिस को दी शिकायत -कहा:पत्नी साले के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 5 views
     हरियाणा के पत्रकारों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान : राज्यपाल

    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 6 views
    पुलिस की ड्रेस में आए थे आतंकी 

    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 7 views
    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 7 views
    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 7 views
    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 11 views
    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस