पूर्व नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह से प्रभार ग्रहण किए नए युवा नगर आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी

पश्चिम चंपारण/बेतिया। नगर निगम के नए नगर आयुक्त के पद पर आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी ने मंगलवार को योगदान कर लिया. उन्होंने पूर्व के नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह से प्रभार ग्रहण किया. नए नगर आयुक्त इस लक्ष्मण तिवारी इसकी 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. इसके पूर्व वे छपरा में एसडीएम के पद पर तैनात थे. बेतिया में उनकी नगर आयुक्त के पद पर दूसरी पोस्टिंग है. युवा आईएएस अधिकारी श्री तिवारी बेतिया नगर निगम क्षेत्र की तस्वीर बदलना चाहते हैं. वे स्वच्छ, हरित और सुंदर बेतिया बनाने पर जोर देते हुए कहते हैं कि साफ सफाई से लेकर जन सरोकार से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताएं होंगी. पूरा नगर निगम क्षेत्र जल जमाव मुक्त हो, इसके लिए बरसात पूर्व जल निकासी पर जोर रहेगा. तमाम निगम क्षेत्र की नालों की सफाई समय से पूरी कर ली जाएगी. निगम की तमाम जनकल्याणकारी और विकास योजनाएं समय से धरातल पर लागू हो और सभी योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता हो, इस पर उनकी विशेष नजर रहेगी. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वह शहर को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाने में नगर प्रशासन को सहयोग दें, खुद जहां रहते हैं, उसको स्वच्छ रखें और घरों के आसपास कचरा हो, तो नगर निगम के नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज करायें.

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा