बेतिया में बुजुर्गों की सेवा के लिए नई पहल – दीदी की रसोई का हुआ शुभारंभ

मेयर गरिमा सिकरिया ने किया दीदी की रसोई का उद्घाटन।

मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के तहत मिलेगा ताज़ा, पौष्टिक और रुचिकर भोजन।

बेतिया नगर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के अंतर्गत संचालित वृद्धाश्रम में आज एक नई शुरुआत हुई है, जिसका उद्देश्य समाज के बुजुर्गों और असहाय नागरिकों को सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करना है। इस पहल के तहत आज “दीदी की रसोई” का उद्घाटन शहर की मेयर गरिमा सिकरिया द्वारा किया गया।
इस रसोई का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जाएगा, जो रसोई के संचालन में प्रशिक्षित एवं अनुभवी दीदियाँ हैं और अब बुजुर्गों के लिए हर दिन दो समय ताजे, साफ-सुथरे और पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करेंगी। इस अवसर पर मेयर गरिमा सिकरिया ने कहा कि “यह रसोई केवल भोजन पकाने का स्थान नहीं है, बल्कि यह हमारे बुजुर्गों के प्रति हमारी जिम्मेदारी, सेवा भावना और सामाजिक संवेदनशीलता का प्रतीक है। जीविका दीदियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बुजुर्गों की पसंद-नापसंद का ख्याल रखते हुए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएं।”

वृद्धाश्रम में वर्तमान में 50 वृद्धजनों के रहने की क्षमता है, जहां उनके भोजन, स्वास्थ्य और दैनिक आवश्यकताओं का समुचित ध्यान रखा जाएगा । मेयर ने जानकारी दी कि बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के लिए चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है, जिससे समय-समय पर उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। यहाँ सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।जीविका प्रबंधक गैर-कृषि प्रबंधक सोहेल राज ने बताया कि “आज से दीदी की रसोई का नियमित संचालन शुरू कर दिया गया है। रसोई में काम करने वाली सभी महिलाएं प्रशिक्षित हैं और दो शिफ्टों में कार्य करेंगी, जिससे बुजुर्गों को समय पर गर्म और ताज़ा भोजन उपलब्ध हो सके। ”उन्होंने आगे बताया कि भोजन के मेनू में ऐसे व्यंजन शामिल किए जाएंगे जो न केवल स्वादिष्ट हों, बल्कि बुजुर्गों की पाचन क्षमता, स्वास्थ्य और पोषण आवश्यकताओं के अनुकूल भी हों। इस मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक श्री आर के निखिल ने अपनी बात रखते हुए बताया कि ऐसी पहल से जीविका दीदी न केवल अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग करेंगी, बल्कि समाज की सेवा करके आत्मसंतोष भी प्राप्त करेंगी। यह पहल महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण और बुजुर्गों की गरिमा को बनाए रखने का एक सुंदर उदाहरण बनकर उभरेगा

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

    • By TN15
    • August 14, 2026
    सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

    NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, ‘दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था’

    दिल्ली समाजवादी बिरादरी का एक खंभा ढह गया

    • By TN15
    • August 14, 2026
    दिल्ली समाजवादी बिरादरी का एक खंभा ढह गया

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे