दरभंगा-हैदराबाद के बीच 10 मार्च से नई सीधी उड़ान

 होली पर यात्रियों को मिलेगी राहत

दरभंगा: उत्तर बिहार के प्रमुख दरभंगा एयरपोर्ट से हैदराबाद के बीच हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। 10 मार्च से स्पाइसजेट एयरलाइंस की नई सीधी फ्लाइट शुरू हो रही है। इस रूट पर पहले से इंडिगो की एक उड़ान संचालित हो रही थी, लेकिन अब दूसरी फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को ज्यादा विकल्प और सुविधा मिलेगी।

नई फ्लाइट शुरू होने से होली के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि त्योहार के समय टिकट की भारी मांग रहती है।

दरभंगा एयरपोर्ट पर CAT-I सिस्टम से बढ़ेगी सुविधा:

दरभंगा एयरपोर्ट को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए CAT-I लाइटनिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इस सिस्टम के शुरू होने से खराब मौसम और घने कोहरे में भी विमानों का संचालन सुचारू रहेगा।

हर साल सर्दियों में कोहरे के कारण उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन की समस्या रहती है, लेकिन इस महीने से CAT-I सिस्टम चालू होने की संभावना है, जिससे यात्रियों को होने वाली परेशानी कम हो जाएगी।

उत्तर बिहार के लाखों यात्रियों को फायदा:

दरभंगा एयरपोर्ट मिथिलांचल, कोसी और सीमांचल के हजारों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है। नई फ्लाइट शुरू होने से न केवल हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि अन्य शहरों के लिए कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश