सोचा भी नहीं था कि राजनीति का स्तर इतना गिर जायेगा : डाॅ. गोविंद सिंह

भोपाल। लोकतांत्रिक व्यवस्था होने के बावजूद देश और प्रदेश में राजनीति का स्तर इस हद तक गिर जायेगा यह कभी सोचा भी नहीं था। विपक्ष को पूरी तरह समाप्त करने के लिये न सिर्फ नये-नये हथकंडे अपनाएं जा रहे है, वरन षडयंत्र भी रचे जा रहे है। नेता प्रतिपक्ष डाॅ. गोविंद सिंह ने जारी बयान में कहा है कि केंद्र और प्रदेश में जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से राजनीति का ताना बाना ही बदल गया है। विपक्ष को दुश्मन समझने लगे हैं। बोलने पर भी प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अब तो हालत यह हो गई है कि विपक्ष यदि भाजपा के खिलाफ भी बोल गया तो राष्ट्रद्रोही हो जाता है, यानी भाजपा और उसके नेता ही अब स्वयम्भू राष्ट्रभक्त बने बैठे हैं। बाकी के राष्ट्रद्रोही है।
नेता प्रतिपक्ष डाॅ. गोविंद सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के भाषण का आधा हिस्सा दिखाकर उन्हें दोषी मान लिया और बिना इंवेस्टिगेशन के एफआईआर भी दर्ज हो गई और गिरफ्तारी भी हो गई। प्रधानमंत्री जी के यहां अपने नंबर बढ़वाने के लिये आनन फानन में प्रकरण भी दर्ज हो गया और गिरफ्तारी भी। श्री पटेरिया के भाषण की अगली लाइन (इन द सेंस हराओं) को सुना कर अनसुना किया गया, वे किस संदर्भ में बोल रहे थे और उनका मकसद जाने बिना ही सत्ता के मद में चूर सत्ताधारियों ने एफआईआर करा दी। जबकि वे माफी भी मांग चुके थे।
नेता प्रतिपक्ष डाॅ. गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगभग 18 साल से भाजपा सत्ता में है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, कौन क्या कर रहा है ये किसे नहीं पता। लेकिन न तो किसी के यहां इनकम टैक्स का छापा गिरा और न अन्य किसी एजेंसी का। जिनके यहां छापे गिरे और वे भाजपा में शामिल हो गए तो एकदम पाक साफ हो गए। आज भाजपा ऐसी गंगोत्री हो गई है कि उसमें जाते ही सारे पाप धुल जाते हैं। डाॅ. गोविंद सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की ऐसी धज्जियां उड़ती पहली बार देख रहा हूं। भाजपा के नेताओं में सुनने की शक्ति समाप्त हो चुकी है। दिनों दिन हालात बद से बदतर होते जा रहे है। पक्ष और विपक्ष, लोकतंत्र के दो पहिये होते हैं लेकिन विपक्ष के पहिये को ही तोड़ा जा रहा है। यदि सत्ता में बैठे लोग विपक्ष को नेस्तनाबूद करने का ऐसा ही षडयंत्र रचते रहे तो देश में व्यापक जन आंदोलन खड़ा हो जायेगा। इस देश में एक सीमा तक ही लोग सहन करते है। जब सहनशीलता सीमा से ऊपर चली जायेगी तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जायेंगे और यहां के हालात भी श्रीलंका जैसे हो जायेंगे।
डाॅ. गोविंद सिंह ने आगे कहा है कि जितनी तत्परता राजा पटेरिया के मामले में सत्तारूढ़ भाजपा ने दिखाई है ऐसी तत्परता गोड़से को पूजने वालों और गोड़से का मंदिर बनाने वालों के खिलाफ कभी नहीं दिखाई गई। सरकार निष्पक्ष कार्यवाही की पक्षधर है तो माननीय न्यायालय के आदेश के बाद विधायक जजपाल सिंह जज्जी और राहुल लोधी के विरूद्ध कार्यवाही करके दिखाये।

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी