नेतन्याहू और बाइडेन हुए आमने सामने, इजरायल ने कहा वो दुश्मनों को नाखूनों से भी नोचेगा

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के खिलाफ युद्ध में अगर जरूरत पड़ी तो उनका देश ‘अकेला भी खड़ा’ रहेगा. नेतन्याहू का यह बयान, बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की उस चेतावनी के बाद आया जिसमें कहा गया है कि अमेरिका, इजराइल को दक्षिणी गाजा शहर रफह पर हमले के लिए हथियार मुहैया नहीं करेगा. इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यदि हमें अकेला खड़ा रहना होगा तो हम अकेले ही खड़े रहेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो हम अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे….’इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अगर हथियार खत्म हुए तो एक-एक इजरायली दुश्मनों को नाखूनों से नोचेगा। उन्होंने कहा कि इजरायल हार नहीं मानेगा और अकेले खड़ा रहेगा। इजरायल प्रधानमंत्री जो बाइडन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि अगर इजरायल राफा में आबादी वाले इलाकों में अपना सैन्य अभियान शुरू करता है तो अमेरिका हथियारों की आपूर्ति रोक देगा। इजरायल राफा पर हमले की तैयारी कर रहा है, जो गाजा में हमास का आखिरी बचा गढ़ है। यहां पर 10 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनी मौजूद हैं।

रफह ऑपरेशन जारी रखेगा इजरायल

उधर मिस्र के काहिरा में इजरायल-हमास संघर्ष विराम वार्ता विफल होने के बाद इजरायली सेना दक्षिणी गाजा पट्टी के शहर रफह में अपना अभियान जारी रखेगी. एक इजरायली अधिकारी ने मीडिया को ये जानकारी दी. सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि रफह के साथ सीमा पर बड़े पैमाने पर इजरायली सैनिकों की तैनाती की गई है.

काहिरा छोड़ चुके हैं इजरायली अधिकारी

एक इजरायली अधिकारी ने गुरुवार को पुष्टि की कि काहिरा में वार्ता विफल होने के बाद इजरायली प्रतिनिधिमंडल काहिरा छोड़ चुका है. अधिकारी ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि क्या इजरायल गाजा के दक्षिणी छोर पर रफह में और अधिक क्षेत्रों में आक्रमण का विस्तार करेगा, जहां लगभग 1.2 मिलियन आंतरिक रूप से विस्थापित फिलिस्तीनी शरण लिए हुए हैं.

‘इजरायल के पास हैं पर्याप्त हथियार’

इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी की खबर के अनुसार, रफह पर इजरायल के जारी जमीनी हमले के कारण वार्ता रोक दी गई है. रफह शहर पर हमले गहराने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इजरायल को हथियारों की सप्लाई रोक दी जाएगी. इस पर टिप्पणी करते हुए इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसके पास गाजा में अभियान जारी रखने के लिए पर्याप्त हथियार हैं.

आईडीएफ के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने एक बयान में कहा, ‘आईडीएफ के पास उन ऑपरेशनों के लिए हथियार हैं जिनकी वह योजना बना रहा है, रफा में ऑपरेशन के लिए भी.’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘हमें जो चाहिए वो हमारे पास है.’

  • Related Posts

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    America Israel Iran War Middle East Energy Sites…

    Continue reading
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    1 रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन 40% बढ़ा, सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा