नेपाल : जातीय गोलबंदी पर भारी पड़ा समावेशी, सुरेन्द्र भंडारी बने अध्यक्ष

 दीपक/मधुकर 

जनकपुरधाम । धार्मिक नगर जनकपुरधाम के बाणिज्य संघ के चुनाव में जाति गोलबंदी पर भारी पड़ा समावेशी। जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ में 12सदस्य वाली माली जाति के सुरेन्द्र भंडारी जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने मनीष रमण साह को 76वोट की मात दी है।बैश्य बहुल जनकपुरधाम में एक अल्पसंख्यक जाति के सुरेन्द्र भंडारी ने अध्यक्ष में जीतकर बैश्य जाति के ठीकेदार को कड़ा तमाचा लगा है। मतदान ने जाति समीकरण को ध्वस्त कर दिया है। 3600से अधिक वोटर में महज 14वोट माली जाति का हैं। इसी तरह बरिष्ठ उपाध्यक्ष में मनोज कुमार साह बिजयी हुए हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष में लक्ष्मण साह निर्विरोध निर्वाचित घोषित पहले हो चुके हैं। महिला उपाध्यक्ष में रिंकू साह ने विजय प्राप्त की हैं। इसी तरह महासचिव पद में फूलदेव पंडित ने जीत दर्ज की हैं। सचिव में नरेंद्र बिक्रम साह विजय दर्ज किया है। सदस्य पद की गिनती जारी है।
विना राजनीति के चुनाव में राजनीति हावी हो गया। नेकपा एमाले के घोषित उम्मीदवार सुरेन्द्र भंडारी थे। वहीं मनीष रमण साह को नेपाली कांग्रेस ने समर्थन का ह्वीप जारी किया था।अध्यक्ष के उम्मीदवार जीतेन्द्र साह भी नेपाली कांग्रेस के थे। इसलिए नेपाली कांग्रेस भी दो गुटों में बंट गयी थी। अंततः सुरेन्द्र भंडारी ने जीत दर्ज कर नेकपा एमाले को हरा भरा कर दिया। रघुवीर महासेठ तथा जूली महासेठ इस नतीजा से गदगद हैं। प्रदेश सांसद जिसका 90फीशदी जनकपुरधाम उप महानगरपालिका से जुड़ा है। नेकपा एमाले के दीपेंद्र ठाकुर है। वहीं संसदीय क्षेत्र तीन और चार से पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुवीर महासेठ तथा पूर्व मंत्री जूली महासेठ नेकपा एमाले के सांसद हैं। दोनो पति- पत्नीहैं। अव नेकपा एमाले का अगला लक्ष्य जनकपुरधाम के मेयर की कुर्सी पर टिका हैं। एमाले जनकपुरधाम उप महानगर
पालिका के मेयर ले पाते हैं या नहीं? यह समय बतायेगा। फिलहाल अभी से ही गणितीय गुणा भाग जनकपुरवासी कर रहे हैं।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया