बिहार के 59 मोबाइल और 2 लैपटॉप का नेपाल कनेक्शन!

एक कांड ने खोल दिया ‘इंटरनेशनल’ चोर का राज

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में मोबाइल और लैपटॉप की दुकानों से चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोर के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। चोर ने इस धंधे में साथ देने वाले अपने साथियों के नामों का भी खुलासा किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार शातिर चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस पूरे मामले की जानकारी सदर डीएसपी राम कृष्णा ने दी।
जिले के बैरगनिया थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर स्थानीय भकुरहर मोहल्ले में छापेमारी कर भारी मात्रा में चोरी की मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया। साथ ही इसमें शामिल शातिर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राहुल गुप्ता भकुरहर में ही रहता है। सदर एसडीपीओ-1 रामकृष्णा ने बताया कि गिरफ्तार युवक के घर की तलाशी में विभिन्न कंपनियों के चोरे की 59 मोबाइल फोन और दो लैपटॉप बरामद किए गए हैं। बैरगनिया पुलिस की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल गुप्ता द्वारा अपने एक महयोगी के साथ मिलकर चोरी की मोबाइल की खरीद-बिक्री करता है। सूचना पर पुलिस ने टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी शाखा के सहयोग से छापेमारी कर चोरी की मोबाइल और लैपटॉप बरामद कर लिया। जबकि आरोपी राहुल का सहयोगी पटेल चौक निवासी शिवरंजन चौधरी उर्फ संता भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने आरोपों को कबूल किया है।
शातिर चोर ने पुलिस को बताया है कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जगहों से मोबाइल और लैपटॉप की चोरी कर लेता था। इसके बाद फोन या लैपटॉप के पासवर्ड को डीकोड करके उसे पड़ोसी देश नेपाल में बेचता था। कुछ सामान को वो स्थानीय बाजार में भी खपा देता था। गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर पुलिस टीम उसके साथियों की तलाश कर रही है। इसी टीम में थानेदार कुंदन कुमार भी थे, जिन्होंने बुधवार की रात आत्महत्या कर ली थी।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    • By TN15
    • August 20, 2026
    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह

    • By TN15
    • August 20, 2026
    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह

    कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

    • By TN15
    • August 20, 2026
    कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

    • By TN15
    • August 20, 2026
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत