तेज धूप में निकलने से पहले भरपेट पानी पीने की जरूरत : डॉ एके राय

घरेलू पेय से बढ़ती है लू से लड़ने की क्षमता, रहता है शरीर में पानी का संतुलन कायम

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। हीट वेव जानलेवा होने की हद तक खतरनाक हो सकता है। इसलिए यथा संभव दिन के समय घरों में ही रहे, और जरूरत के हिसाब से सिकंजी, शरवत्, आम रस, लस्सी, आदि घरेलू पेय का सेवन करते रहे। मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर जिला क्षेत्र के सुप्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ एके राय ने मंगलवार को दक्षिणी हरपुर स्थित निजी आवासीय परिसर के क्लीनिक पर मरीजों को सलाह देते हुए उक्त चातें कही।

उन्होंने कहा कि जब कि दिन निकलते ही सूर्य के तेवर तल्ख हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को हरसंभव तेज धूप से बचने की जरूरत है।घर से निकलना बेहद आवश्यक हो तो शरीर को अच्छी तरह से ढक कर निकले और घर से निकलने के पुर्व भर पेट पानी पी ले इससे हीट वेव का असर कम होगा। डॉ राय ने बताया कि गर्मियों में शरीर में पानी का संतुलन बनाये रखना बेहद आवश्यक होता है।

कम पानी पीने के कारण ही इन दिनों लू लगने की शिकायतें बढ़ गई है, यहीं डायरिया, डिसेन्ट्री आदि के मरीजों में वृद्धी हुई है। त्वचा का गर्म, लाल या शुष्क हो जाना, त्वचा झुलस जाना, पसीना न आना, धडकन बढ़ना, सांस की गति बढ़ जाना, सिर दर्द, थकान आदि हॉट स्ट्रोक ( लू लगने) के लक्षण है। इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लू लग गई है, तो वह डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकता है, उसके शरीर में पानी की कमी हो जायेगी। शरीर का तापमान लगभग 102 डिग्री या उससे अधिक होगा और उसे बार-बार प्यास लगेगी। डॉ राय ने बताया कि युवाओं की तुलना में बच्चों और बुजुर्गों को लू लगने की संभावना बहुत अधिक होती है।

इस लिए इनके लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें। बाजार के शीतल पेय, आईसक्रीम आदि के सेवन से बचने का सुझाव देते हुए उन्होने कहा कि घरेलू पेय का उपयोग लाभकारी होगा। इससे लू से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    • By TN15
    • June 10, 2026
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

    • By TN15
    • June 10, 2026
    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम