बिहार में राज्यसभा की दोनों सीटों पर एनडीए की जीत

 उपेन्द्र कुशवाहा और मनन मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित

दीपक कुमार तिवारी

पटना। राज्यसभा की दो सीटों के लिए बिहार में हुए चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। 21 अगस्त को दोनों ने एनडीए की तरफ से नामांकन किया था। 27 अगस्त यानी कि आज नामांकन वापसी का अंतिम दिन था और आज दोनों को सर्टिफिकेट दे दिया गया है। राजद की मीसा भारती पाटलिपुत्र से सांसद बनी हैं तो उनका सीट खाली हुई थी। वहीं बीजेपी के विवेक ठाकुर नवादा से सांसद बने हैं तो उनकी भी राज्यसभा का सीट खाली हुई थी। दोनों सीटें एनडीए को मिली और राजद को एक सीट का नुकसान हुआ।
राज्यसभा की दोनों सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त थी। उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा ने अंतिम तिथि को ही नामांकन किया था। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 27 अगस्त चुनाव आयोग ने तय किया था। ऐसे में पूरे देश में 12 सीटों पर नामांकन वापसी की दो तिथि तय की गई है 26 और 27 अगस्त।
असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और त्रिपुरा के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अगस्त थी, जबकि बिहार, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और ओडिशा में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। राज्यसभा की कुल 12 रिक्त सीटों में से असम, बिहार और महाराष्ट्र से 2-2 सीटें हैं। हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा से 1-1 सीट है। बिहार में दो सीटों पर चुनाव 3 सितंबर को चुनाव आयोग ने तय किया था। लेकिन चुनाव की स्थिति नहीं आई और दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
राज्यसभा में बिहार से कुल 16 सांसद हो गए है। इसमें एनडीए के पास 10 सीट है तो वहीं इंडिया ब्लॉक के पास 6 सीट है। दलों में 5 सीट बीजेपी के पास जबकि जदयू के पास 4 सीट है तो वहीं आरजेडी के पास 5 सीट, कांग्रेस 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक सीट मिली है।बिहार विधानसभा में बीजेपी के 78 विधायक हैं, जदयू के 44, हम के 3 और एक निर्दलीय का भी समर्थन है। वहीं राजद का 75, कांग्रेस का 19, लेफ्ट के 15 विधायक हैं। AIMIM के एक और एक और निर्दलीय विधायक हैं जो हाल ही में रुपौली से जीते हैं। चार विधानसभा की सीट खाली है। एनडीए के पास 126 विधायकों का समर्थन था तो वहीं विपक्ष के पास 109थे।
उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा विधानसभा में सर्टिफिकेट लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी जाकर मुलाकात की है। उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा का सर्टिफिकेट लेने के बाद प्रधानमंत्री की भी तारीफ की है। मीसा भारती के सीट पर उपेंद्र कुशवाहा को भेजा गया है। 4 साल तक उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा में रहेंगे। वहीं विवेक ठाकुर के सीट पर मनन मिश्रा को भेजा गया है। मनन मिश्रा 2 साल तक राज्यसभा के सदस्य बने रहेंगे।

  • Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर