Ncr News : मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर तालकटोरा स्टेडियम में मजदूर किसान महा अधिवेशन हुआ संपन्न 

नई दिल्ली ।  भाजपा सरकार की जन विरोधी कारपोरेट परस्त सांप्रदायिक नीतियों के खिलाफ एवं मजदूरों किसानों के अधिकारों पर सी.आई.टी.यू., अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन ने 5 सितंबर 2022 को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली पर मजदूर किसान अधिकार महाअधिवेशन का आयोजन किया। जिसमें देशभर से हजारों की संख्या में मजदूरों किसानों व खेत मजदूरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कन्वेंशन को सीटू के राष्ट्रीय नेता कामरेड तपन सेंन, डा. के हेमलता, एम एल मलकोटिया, किसान सभा के राष्ट्रीय नेता कामरेड हनान मौला, कामरेड धंवले, अमराराम व खेत मजदूर यूनियन सहित कई राष्ट्रीय फेडरेशन के राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया।
कन्वेंशन में नोएडा व ग्रेटर नोएडा से सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार राघव, राम स्वारथ, सुखलाल, धर्मेंद्र सहित दर्जनों सीटू कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया है कि महाधिवेशन में सभी कामगारों को न्यूनतम वेतन ₹26000 और पेंशन ₹10000 सुनिश्चित करने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने, अग्निपथ योजना को रद्द करने। चार श्रम संहिताओं को समाप्त करने और विद्युत संशोधन विधेयक 2022 को वापस लेने। महंगाई पर रोक लगाकर खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी वापस लेने, पेट्रोल- डीजल, मिट्टी के तेल, खाना पकाने की गैस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती करने। सभी नागरिकों के लिए आवास सुनिश्चित करने आदि 14 सूत्रीय मांग पत्र पारित किया गया। साथ ही आगामी दिनों के लिए योजनाबद्ध तरीके से व्यापक स्तर पर जन अभियान चलाते हुए संसद के बजट सत्र के दौरान 2023 में दिल्ली में बड़ी मजदूर किसान संघर्ष रैली करने का ऐलान कन्वेंशन से किया गया।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा