एनसीपी कार्यसमिति की बैठक सात दिसंबर को दिल्ली में

नई दिल्ली, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की कार्यसमिति की बैठक सात दिसंबर को दिल्ली में होगी। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता में ये बैठक बुलाई गई है। पांच राज्यों के चुनाव से ठीक पहले पार्टी की अहम बैठक शरद पवार के आवास पर आयोजित की जाएगी। एनसीपी ने पार्टी के सभी कार्य समिति के सदस्यों को इस बैठक में मौजूद रहने के लिए कहा है। संसद सत्र के दौरान इस बैठक में पार्टी नेताओं की ओर से शीतकालीन सत्र में उठाये जा रहे मुद्दों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी प्रमुख शरद पवार अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात करते हैं। इसलिए तमाम मुद्दों पर बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।

पार्टी की ये बैठक इसलिए भी बेहद अहम मानी जा रही है कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को ही तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी से महाराष्ट्र के मुंबई में मुलाकात की थी।

मुलाकात के बाद पवार ने संवाददाताओं से कहा था, बीजेपी का विरोध करने वालों का साथ आने को लेकर स्वागत है। किसी को बाहर करने का सवाल ही नहीं है। हमने मौजूदा स्थिति और सभी समान विचारधारा वाले दलों को साथ आने और भाजपा का एक मजबूत विकल्प प्रदान करने की आवश्यकता पर चर्चा की है। इस समय नेतृत्व कोई मुद्दा नहीं है। हमें एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ काम करने की जरूरत है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है। ऐसे में टीएमसी से नजदीकी कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। खासतौर पर ऐसे समय में जब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर लगातार कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। साथ ही पार्टी का विस्तार करने के लिए लगातार टीएमसी में कांग्रेस के नेताओं को शामिल कराया जा रहा है।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक