युवाओं को ‘आपदा मित्र’ और ‘साइबर योद्धा’ के रूप में तैयार कर रही है एनसीसी
नई दिल्ली। इस साल गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर पहली बार हाथ में तलवार लेकर एनसीसी कैडेट्स मार्च करते नजर आएंगे। शनिवार को एनसीसी की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी एनसीसी महानिदेशक (डीजी) लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने दी।
पीएम मोदी की रैली में दिखाएगी अपनी ताकत
उन्होंने कहा कि कि एनसीसी अब देश के लगभग एक लाख युवाओं को ‘आपदा मित्र’ के रूप में तैयार कर रही है। इसके साथ ही कैडेट्स को साइबर सुरक्षा से जुड़ी ट्रेनिंग देकर उन्हें ‘साइबर योद्धा’ के रूप में विकसित किया जाएगा। 28 जनवरी को करियप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी की वार्षिक प्रधानमंत्री (PM) रैली में भी कैडेट्स अपनी ताकत दिखाएंगे।
परेड में इतने कैडे्स ले रहे भाग
एनसीसी के मुताबिक, इस बार कैंप में देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कुल 2,406 कैडेट भाग ले रहे हैं, जिनमें 898 बालिका कैडेट शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से 127 कैडेट और उत्तर-पूर्व क्षेत्र (एनईआर) से 131 कैडेट गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) 2026 में भाग ले रहे हैं।







