नवजोत स‍िंंह सिद्धू ने कहा- प्रशांत क‍िशोर ने 70 बार मुझसे म‍िल कर कहा कि कांग्रेस में आइए 

द न्यूज 15 
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर दांव लगाया है, ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को निराशा हाथ लगी है। इस बीच, सिद्धू ने एक बड़ा दावा है कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने उनसे 70 बार मुलाकात कर कांग्रेस ज्वाइन करने का ऑफर दिया था।
एक निजी टीवी को दिए एक इंटरव्यू में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “प्रशांत किशोर मुझसे कम से कम 70 बार मिले और कांग्रेस में शामिल होने के लिए कहा।” सिद्धू ने कहा, प्रशांत किशोर पार्टी की संभावनाओं को लेकर आशंकित थे और उन्हें लगा कि उनके (सिद्धू) जुड़ने से वोटों का एक बड़ा हिस्सा स्विंग करने में मदद मिलेगी।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘पीके ने कहा कि कांग्रेस को 30-35 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। आप (सिद्धू) आएंगे तो 7-8 फीसदी तक का स्विंग देखने को मिल सकता है।” दरअसल, सिद्धू पंजाब चुनाव के लिए सीएम उम्मीदवार की दावेदारी ठोंक रहे थे, लेकिन राहुल गांधी ने ऐलान किया कि पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही राज्य में कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा होंगे।
राहुल गांधी ने सिद्धू, सीएम चन्नी और सुनील जाखड़ की मौजूदगी में यह ऐलान किया और कहा कि ये फैसला पंजाब का है। वहीं, राहुल गांधी के ऐलान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पहले कहा था कि पार्टी आलाकमान का हर निर्णय स्वीकार्य है। साथ ही सिद्धू ने कहा कि अब पंजाब मॉडल की जिम्मेदारी चन्नी की है, उनकी नहीं।
दूसरी तरफ, नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम का चेहरा न बनाए जाने से उनकी पत्नी नवजोत कौर भी खफा हैं। उन्होंने कहा कि इतने ऊंचे पद के लिए किसी को चुनने के लिए शिक्षा को देखना बेहद जरूरी है और सिद्धू इसके लिए सही विकल्प हो सकते थे। नवजोत कौर ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि वह काबिल हैं और उनके काम करने का मॉडल अच्छा है।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को गुमराह किया गया है। बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?