Delhi Crime : जहांगीरपुरी में सक्रिय था नौशाद, पाकिस्तान से जुड़े तार, कटघरे में दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी बी-ब्लॉक के दो आतंकियों, जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और नौशाद अली की गिरफ्तारी से इस इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस फिर कटघरे में है। गत वर्ष 16 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर जहांगीरपुरी के बी ब्लॉक से ही दंगे की शुरुआत हुई थी। भक्तों द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा पर बी-ब्लॉक में अचानक पथराव और फायरिंग शुरू कर दी गई थी। दंगाइयों ने हमले की पहले ही तैयारी कर रखी थी। उस घटना के बाद इलाके पर जिला पुलिस के अलावा स्पेशल ब्रांच, स्पेशल सेल व क्राइम ब्रांच द्वारा पैनी नजर रखने के दावे किये गये थे लेकिन १२ जनवरी को वहां से दो आतंकियों के पकड़े जाने से पुलिस के दावे हवा हवाई साबित हुए।
सवाल यह है कि जहांगीरपुरी में हिंसा की घटना होने के बाद पुलिस को यह पता कैसे नहीं लगा कि नौशाद साथी जगजीत सिंह के साथ देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा है ? देश की सबसे स्मार्ट कही जाने वाली दिल्ली पुलिस की आंखों में धूल झोंककर आतंकी लंबे समय से देश विरोधी साजिश रच रहे थे।
पाकिस्तान में छिपे आतंकियों से हो रही थी बातें
पाकिस्तान और कनाडा में छिपे आतंकियों से दोनों की वाट्सएप पर लगाातर बातें हो रही थीं लेकिन पुलिस को इसकी भी भनक नहीं लगी ज्ञात हो कि गत वर्ष हुई हिंसा के दौरान भी जिला पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई थी। जिस समय हिंसा हुई, उसी दौरान जिले की डीसीपी थानाध्यक्षों की मीटिंग लेर ही थीं। जिला पुलिस ने पहले से इलाके में सुरक्षा बंदोबस्त नहीं किया था।
अचानक दंगे की काल मिलने पर थानाध्यक्षों को मौके पर भेजा गया था लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो गया था। उस घटना के बाद भी पुलिस नहीं चेती। यही वजह रही कि भलस्वा डेरी में किराये पर कमरा लेकर वहां एक शख्स की हत्या करने के बाद दोनों आतंकी जहांगीरपुरी में रहकर दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
तीन आतंकी घटनाओं को नहीं सुलझा पाई है स्पेशल सेल
राजधानी में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जहांगीरपुरी से दो आतंकियों को पकड़ने में भले ही कामयाबी मिली हो लेकिन वर्ष 2021 और 2022 में हुई तीन घटनाओं को सेल अब तक नहीं सुलझा पाई है। 29 जनवरी 2021 को नई दिल्ली इलाके में स्थित इजरायली दूतावास के बाहर धमाका हुआ था। जांच पहले स्पेशल सेल ने की, पर सुराग नहीं लगा पाई थी। काफी तफ्तीश के बाद एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें दो संदिग्ध दिखे थे, पर उन्हें भी सेल गिरफ्तार नही कर पाई, उसके बाद जांच एनआईए को सौंप दी गई। 14 जनवरी 2022 को गाजीपुर फूल मंडी के गेट के बाहर एक बैग में तीन किला आरडीएक्स मिला था। सेल इस केस को भी नहीं सुलझा पाई है। 17 फरवरी को सीमापुरी इलाके में एक घर से बैग में दो किलो आरडीएक्स मिला था।

  • Related Posts

    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading
    लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच