मेजिया थर्मल पावर स्टेशन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन

 

मेजिया : (संवाददाता अनुप जोशी)14 अप्रैल 1944 को बंबई बंदरगाह के विक्टोरिया डॉक्स पर विनाशकारी आग और विस्फोट हुआ। जो बिजली की गति से निकटवर्ती गोदी और गोदामों तक फैल गई और बड़े क्षेत्रों को नष्ट कर दिया।आग बुझने से पहले 66 अधिकारी, 89 फायरमैन और 700 लोगों की जान चली गई।
इसलिए भारत सरकार मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में मनाती रही है।
बांकुरा जिले के मेजिया थर्मल पावर स्टेशन में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ के अग्निशमन विंग द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया।
यह कार्यक्रम आज समाप्त हो गया है
समापन समारोह में अग्निशमन अभ्यास का प्रदर्शन किया गया। वहीं क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को अग्निशमन के प्रति जागरूकता संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेजिया थर्मल पावर स्टेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर पीपी साह मौजूद थे,थर्मल पावर स्टेशन के कई अधिकारी और सीआईएसएफ की सभी इकाइयां भी मौजूद थीं। सीआईएसएफ कमांडेंट सोनू सिंह शिखरवार ने कहा, “अग्निशमन सप्ताह पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया,सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और आज कार्यक्रम का आधिकारिक समापन किया गया।”

  • Related Posts

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading
    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप