मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट बना ‘मौत का कुआं’

 सीवरेज बिछाने के दौरान 2 मजदूरों की मौत

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें दो मज़दूरों की मौत हो गई। यह घटना दाऊदपुर कोठी की है जहां तीन मज़दूर लगभग 30 फीट गहरे सीवरेज लाइन में फंस गए थे। हादसे में मरने वालों की पहचान मालदा निवासी अरजौल हक और धोपा बरीया निवासी अकरमुर जमा के रूप में हुई है। तीसरे मज़दूर सद्दाम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि मेनहोल में पानी भरा हुआ था, जिसके कारण मज़दूरों को सांस लेने में तकलीफ़ होने लगी। दो मज़दूर बेहोश हो गए और उन्हें बचाने गए तीसरे मज़दूर भी बेहोशी की हालत में चले गए। तीनों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अरजौल और अकरमुर को मृत घोषित कर दिया।
यह पहली बार नहीं है जब सीवरेज लाइन के काम के दौरान इस तरह का हादसा हुआ है। तकरीबन दो साल पहले भी सिकंदरपुर में सीवरेज लाइन का गड्ढा खोदने के दौरान दो मज़दूर फंस गए थे। उस समय एक मज़दूर को तो बचा लिया गया था लेकिन सीतामढ़ी के रहने वाले एक मज़दूर की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद नगर आयुक्त सह स्मार्ट सिटी के एमडी नवीन कुमार ने हादसे की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति में उप नगर आयुक्त सोनू कुमार राय और सहायक अभियंता अभिनव पुष्प शामिल हैं। निर्माण एजेंसी को भी जांच में सहयोग करने का आदेश दिया गया है। समिति को दो दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।

  • Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर