मुजफ्फरपुर: 3 साल की बच्ची का सूटकेस में शव मिलने से हड़कंप, मां भी लापता

 मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 3 साल की बच्ची का शव सूटकेस में मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी मां के साथ अपनी मौसी की बर्थडे पार्टी में गई थी।
मामला निराला निकेतन मार्ग का है। यहां 3 साल की बच्ची का शव सूटकेस में बंद मिला। बच्ची अपनी मां के साथ मौसी की बर्थडे पार्टी में गई थी। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में बंद करके फेंका गया है। हैरानी की बात ये भी है कि बच्ची की मां लापता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बच्ची की पहचान मिस्टी के रूप में हुई है। बच्ची की मां काजल अभी तक लापता है। स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि काजल घर से अपनी पुत्री मिस्टी को लेकर अपने बहन के घर शुक्रवार को बर्थडे पार्टी के लिए निकली थी। शनिवार को स्थानीय लोगों ने झाड़ी में लाल रंग के सूटकेस को देखा। नजदीक से देखने पर बच्ची का शव दिखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस को खोलकर देखा तो दंग रह गए।सूटकेस के अंदर बच्ची का शव था। शव की सूचना पर बच्ची के पिता ने मौके पर पहुंचकर पहचान की। परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्ची की हत्या कर शव को फेंका गया है। बच्ची के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वार्ड पार्षद इकबाल हुसैन ने बताया की एक बच्ची का सूटकेस में बंद शव मिलने की सूचना मिली है। मां का मोबाइल बंद है और गायब है। पिता ने गायब मां के लिए लिखित आवेदन दिया था। पुलिस जांच कर ही रही थी कि शव झाड़ी में लाल रंग के सूटकेस में बंद मिला।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!