Site icon Thenews15.in

मुजफ्फरपुर : बन्दरा प्रखण्ड मुख्यालय में विधायक ने लगाया जनता दरबार

 सबसे अधिक आए जमीनी मामलों की शिकायत, त्वरित निपटान एवं सुझाव के अलावे कई मामलों को तय समय में निपटाने के निर्देश

दीपक तिवारी

मुजफ्फरपुर। जिले के बन्दरा प्रखंड मुख्यालय में विधायक निरंजन राय ने बुधवार को जनता दरबार लगाकर जनसमस्याओं की सुनवाई की। जिसमें ज्यादातर समस्या अंचल एवं जमीन से जुड़ा था। पेंशन , राशनकार्ड में त्रुटि से भी सम्बंधित अनेकों समस्या लेकर लोग आए । संभव मामलों का तत्काल निदान किया गया ।वहीं अन्य मामलों को समय निपटाने के निर्देश दिए गए। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इसी तरह का जनसुनवाई प्रत्येक दो पंचायत पर आयोजित की जाएगी । जिसमें प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे ।इससे लोगों को प्रखण्ड का चक्कर अनावश्यक नहीं लगाना पड़ेगा। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी , तथा मनरेगा , बाल विकास से अधिकारी आदि भी मौजूद थे ।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव , प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी , प्रधान महासचिव रामेश्वर कुशवाहा , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गाजी शहनवाज , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष शौकत अली मुन्ना , डॉ. शत्रुधन राय आदि भी थे।

Exit mobile version