मुजफ्फरपुर: डीएम सुब्रत कुमार सेन ने की विस्तृत समीक्षा

-बाढ़ पूर्व तैयारी से लेकर सेवा शिविरों तक

मुजफ्फरपुर। जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा में बाढ़ पूर्व तैयारी, डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान, महिला संवाद कार्यक्रम और नीलाम पत्रवाद जैसे अहम विषय शामिल थे।

 

बाढ़ पूर्व तैयारी: तटबंधों की सुरक्षा और राहत व्यवस्था पर विशेष जोर

 

डीएम ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए अंचल अधिकारियों को तटबंधों का निरीक्षण कर अद्यतन प्रतिवेदन देने को कहा। सामुदायिक किचन, नावों की उपलब्धता, वर्षा मापक यंत्र की क्रियाशीलता, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था, और हेल्थ कैंप की तैयारी पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, लघु सिंचाई, पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उनके दायित्वों की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

 

नीलाम पत्रवाद: सभी मामलों में नोटिस जारी करने का निर्देश

 

नीलाम पत्रवाद की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि 100% मामलों में नोटिस जारी किए जाएं और वारंट की स्थिति पर स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

 

डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान:

 

एससी/एसटी टोलों में चलाए जा रहे समग्र सेवा शिविरों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह एनटाइटिलमेंट शिविर हैं, जिनमें लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिए जाने हैं। शिविरों के दौरान कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति, आवेदन निष्पादन में तेजी और रिपोर्टिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला कल्याण पदाधिकारी को विभागवार आंकड़े पोर्टल पर दर्ज कराने तथा प्रगति की निरंतर समीक्षा करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया गया।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया