मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी का निर्देश: मतदाता घबराएं नहीं

बिना दस्तावेज भी जमा करें गणना फॉर्म, नाम नहीं होगा कट!

मुजफ्फरपुर। कांटी थर्मल आईबी परिसर में मंगलवार को आयोजित बीएलओ बैठक में मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान योग्य मतदाताओं का नाम नहीं काटा जाएगा, बशर्ते निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का पालन किया जाए।

 

🔶 डीएम का सख्त संदेश – “कोई पैनिक न हो”

 

डीएम सेन ने कहा कि यदि किसी मतदाता के पास तत्काल जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, तो वे गणना प्रपत्र प्रारूप फॉर्म पर स्वहस्ताक्षरित आवेदन देकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। इस आधार पर नाम की पुष्टि की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम कटने की नौबत नहीं आएगी।

 

🗂 2003 की मतदाता सूची का करें अध्ययन – बीएलओ को निर्देश

 

जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ को कहा कि वे 2003 की मतदाता सूची का अध्ययन करें, जिससे वर्तमान कार्य में आसानी होगी। उन्होंने इस पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण गंभीरता और संवेदनशीलता से लेने को कहा।

 

⚠️ लापरवाही पर कार्रवाई तय:

 

गणना फॉर्म अपलोड में देरी या शिथिलता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। डीएम ने कहा कि कार्य में बाधा डालने वालों की सूचना निर्वाचन आयोग को दी जाएगी।

 

📢 डीएम का संदेश:

 

“सभी पात्र मतदाताओं को सूची में बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। दस्तावेज नहीं होने पर भी कोई न घबराए, प्रक्रिया सरल और पारदर्शी है।”

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    • By TN15
    • November 16, 2026
    Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    • By TN15
    • November 16, 2026
    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’