Site icon Thenews15.in

पंजाब में निकाय चुनाव की घोषणा, 26 मई को होगी वोटिंग, जानें कब आएंगे नतीजे?

पंजाब में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने सोमवार (11 मई) को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। पंजाब में आठ नगर निगमों, 71 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों के चुनाव 26 मई को होंगे।

वहीं वोटों की गिनती और चुनाव नतीजे 29 मई को आएंगे। आठ नगर निगम जिनमें चुनाव होंगे उनमें बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, बटाला, मोगा, अबोहर, पठानकोट और बरनाला हैं. इसके अलावा नगर काउंसिल और नगर पंचायतों के भी चुनाव होने हैं

इस दिन से शुरू होंगे नामांकन

पंजाब निकाय चुनाव के लिए नामांकन 13 मई से शुरू होंगे और 16 मई तक संपन्न हो जाएंगे. वहीं 19 मई तक प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापस लिया जा सकता है।
Exit mobile version