मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की एक लड़की का नया पासपोर्ट अब महाराष्ट्र ATS की जांच का केंद्र बन गया है। वजह सिर्फ यह नहीं कि उसने पुराने पासपोर्ट की जानकारी दिए बिना कथित तौर पर नया पासपोर्ट बनवाया, बल्कि जांच में सामने आया कि उसके पिता तारिक खान का नाम इंडियन मुजाहिदीन (IM) और SIMI से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है।

ATS की प्राथमिक जांच के बाद अब मुंब्रा पुलिस ने नामीराह तारिक खान के खिलाफ Passport Act की धारा 12(1)(b) और BNS की धारा 318(2), 212 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। जांच एजेंसियां अब नामीराह के पुराने और नए पासपोर्ट, उसकी विदेश यात्राओं और फरार पिता से संभावित संपर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ATS को जानकारी मिली थी कि मुंब्रा की रहने वाली नामीराह तारिक खान ने अधूरी जानकारी देकर नया पासपोर्ट बनवाया है। इसके बाद ATS ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि नामीराह के पास पहले से ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ से जारी एक पासपोर्ट मौजूद था।

 

 

महाराष्ट्र के मंत्री अतुल सावे के भाई-भतीजे पर हमला, ICU में भर्ती

 

 

जांच एजेंसियों के मुताबिक, नया पासपोर्ट बनवाते समय पुराने पासपोर्ट की जानकारी देनी होती है, लेकिन नामीराह ने कथित तौर पर अपने पुराने पासपोर्ट की जानकारी नहीं दी और मुंब्रा से नया पासपोर्ट बनवा लिया। इसी जानकारी के सामने आने के बाद ATS ने उसके पुराने पासपोर्ट और विदेश यात्राओं से जुड़ी जानकारी की जांच शुरू की।

 

 

पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI से कनेक्शन

 

 

जांच के दौरान एजेंसियों को पता चला कि नामीराह के पिता तारिक खान का नाम इंडियन मुजाहिदीन (IM) और SIMI से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। इसके बाद ATS ने मामले को और गंभीरता से लेना शुरू किया. सूत्रों के मुताबिक, तारिक खान के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। पहला मामला वर्ष 2001 का है, जिसमें उस पर प्रतिबंधित संगठन SIMI से जुड़े होने का आरोप लगा था।

इसके बाद वर्ष 2006 में मुंबई Crime Branch ने उसके खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया था, वहीं, वर्ष 2011 में उसके खिलाफ फर्जी करेंसी से जुड़ा एक और मामला दर्ज हुआ था. इस मामले में भी UAPA की गंभीर धाराएं लगाई गई थीं।

 

 

आक्रामक भाषण देकर युवाओं को रेडिकलाइज करने का आरोप

 

 

सूत्रों के मुताबिक, तारिक खान अपने आक्रामक भाषणों के लिए जाना जाता था। एजेंसियों का आरोप है कि वह इंडियन मुजाहिदीन और SIMI के लिए युवाओं को कथित तौर पर रेडिकलाइज करता था और उनकी भर्ती में भूमिका निभाता था।

जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, तारिक खान को इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और यासीन भटकल का करीबी भी माना जाता था। तारिक खान पर यह भी आरोप है कि उसने कई युवाओं को पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग के लिए भेजा था।

 

 

भारत-नेपाल सीमा पर कथित ट्रेनिंग सेंटर से भी कनेक्शन

 

 

सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2006 के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पास इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा एक कथित ट्रेनिंग सेंटर भी सक्रिय था। आरोप है कि तारिक खान युवाओं को इस सेंटर में ट्रेनिंग के लिए भेजता था और इसके संचालन को लेकर भी उसकी भूमिका थी।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, वर्ष 2007 में तारिक खान ने पुणे के कोंढवा इलाके में इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े कई युवाओं को कथित तौर पर छिपाया था। आरोप है कि तारिक खुद भी उस दौरान वहां मौजूद था और युवाओं को मोबाइल फोन से जुड़ी ट्रेनिंग देता था।

 

 

2011 के बाद देश छोड़कर फरार होने का शक

 

सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2011 के बाद तारिक खान देश छोड़कर फरार हो गया. जांच एजेंसियों को शक है कि वह किसी Gulf country में छिपा हुआ है। अब ATS नामीराह के पुराने पासपोर्ट और उसकी विदेश यात्राओं की भी जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, जब नामीराह नाबालिग थी, तब उसके पास लखनऊ से जारी पासपोर्ट था. इसी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर वह 2014 और 2016 में Gulf country गई थी।

एजेंसियों को शक है कि इन यात्राओं के दौरान नामीराह अपने फरार पिता से मिलने गई हो सकती है। हालांकि, यह अभी जांच का विषय है और एजेंसियां विदेश यात्रा के रिकॉर्ड तथा अन्य जानकारियों को खंगाल रही हैं।

 

 

नए पासपोर्ट की जांच के बीच मां शबाना भी गायब

 

 

सूत्रों के मुताबिक, नामीराह के नए पासपोर्ट की जानकारी सामने आने और ATS की जांच तेज होने के बाद उसकी मां शबाना भी कहीं चली गई है. सूत्रों का कहना है कि कुछ समय पहले ही शबाना का पासपोर्ट रिन्यू हुआ था।  ATS अब नामीराह, उसकी मां शबाना और फरार पिता तारिक खान के बीच संभावित संपर्क की भी जांच कर रही है. साथ ही एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नामीराह ने पुराने पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर नया पासपोर्ट क्यों बनवाया और उसकी विदेश यात्राओं का उद्देश्य क्या था।

 

 

Passport Act और BNS की धाराओं में FIR

 

 

ATS की प्राथमिक जांच के आधार पर अब मुंब्रा पुलिस ने नामीराह तारिक खान के खिलाफ Passport Act की धारा 12(1)(b) और BNS की धारा 318(2), 212 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल ATS और मुंब्रा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं. जांच का फोकस नामीराह के पासपोर्ट, पुराने पासपोर्ट की जानकारी छिपाने, उसकी विदेश यात्राओं, फरार पिता तारिक खान से संभावित संपर्क और परिवार के अन्य सदस्यों की गतिविधियों पर है।

  • Related Posts

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के आयोजन में रजनीगंधा…

    Continue reading
    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    शूटर की गोलियों का मुंह मोड़ देती है पुतिन की बख्तरबंद कार!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!