Mukhtar Ansari Case: अंसारी के उम्मीदों पर फिरा पानी, मिली उम्रकैद की सजा

कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्या के जुर्म में मुख्तार अंसारी को बीते सोमवार वाराणसी एमपी-एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 1 लाख 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है ये सजा धारा 302 के तहत सुनाई गई है

पांच बार विधायक रह चुका अपराधी अंसारी को पहले भी हत्या के अन्य मामलों में पांच से दस साल तक की सजा सुनाई गई थी। आइए देखते है इस पर एक रिपोर्ट !

क्या है मामला !

3 अगस्त 1991 को कांग्रेस नेता अजय राय के भाई अवधेश राय की वाराणसी में अजय राय के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर मृतक के भाई ने मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, राकेश न्यायिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी जांच बाद में सीबीसीआईडी को सौंपी गई थी।

Mukhtar Ansari Case: अंसारी के उम्मीदों पर फिरा पानी
अंसारी को मिली उम्रकैद की सजा

मामले में आरोपी भीम सिंह गाजीपुर के जेल में बंद है। वही कमलेश सिंह और अब्दुल कलाम की मौत हो गई है। इसके साथ ही आरोपी राकेश ने अपनी फाइल अलग करवा ली थी। राकेश का मामला प्रयागराज के सेशन कोर्ट में चल रहा है।

वहीं Criminal king अंसारी को बीते सोमवार वाराणसी एमपी-एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 1 लाख 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर अंसारी की सजा 5 महीने से बढ़ा दी जाएगी।

 Mukhtar Ansari Case: सुनवाई के दौरान ऐसा क्या हुआ?

सोमवार को वाराणसी एमपी-एमएलएकोर्ट में हो रही सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से वर्चुअली पेश किया गया। वहीं केस में पाए गए अन्य आरोपी कोर्ट में फिजिकली पेश किए गए थे। इस दौरान कचहरी परिसर के पास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से वर्चुअली पेश किया गया था। वहीं मामलें में पाए गए अन्य आरोपी की पेशी वाराणसी एमपी-एमएलए कोर्ट में फीजिकली हुई थी। किसी भी तरह के अनहोनी से बचने के लिए यूपी पुलिस की कड़ी तैनाती भी की गई थी। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में था। साथ ही गाजीपुर एसपी आफिस के पास बैरिकेड़िंग भी कर दी गई थी। कोर्ट ने सोमवार दोपहर सबसे पहले मुख्तार अंसारी को सजा सुनाई और उसके 3 घंटे बाद अफजाल अंसारी के सजा पर फैसला सुनाया।

कौन भरेगा मुख्तार पर लगा जुर्माना?

अंसारी को उम्रकैद के साथ-साथ एमपी-एमएलए कोर्ट ने 1 लाख 20 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है। वही जुर्माना भरने में असफल होने पर अंसारी की सजा पांच महीने बढ़ा दी जाएगी। मुख्तार पर जेल से गैंग चलाने के आरोप है। जिसमे मुख्तार की पत्नी सहित बेटे भाई और करीबी शामिल है। वहीं परिवार में किसी की खोजखबर नहीं है। इस पूरे मामले पर कोर्ट की ओर से परिवार को अपराधी घोषित कर दिया गया है।

एक तरफ मुख्तार को उम्रकैद तो दूसरी ओर मुख्तार के करीबी की हुई मौत !

मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाने वाला गैंगस्टर संजीव महेश्वरी की बुधवार को लखनऊ कोर्ट के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान एक औरत की घायल होने की खबर सामने आई है। हत्या करने वाला वकील के वेषभूषा में मौजूद था। कातिल को मौके पर ही यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर महेश्वरी मर्डर केस के सुनवाई के लिए कोर्ट लाया गया था।

 

 Mukhtar Ansari Case: कैसे जुड़े है अंसारी के तार संजीव से
Mukhtar Ansari Case: कैसे जुड़े है अंसारी के तार संजीव से

कैसे जुड़े है अंसारी के तार महेश्वरी से !

कुख्यात गैंगस्टार संजीव जीवा मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जा रहा है। जिसकी लखनऊ कोर्ट के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गई। जीवा के तार भाजपा एमएलए कृषनानंद राय मर्डर केस से जुड़े है। मामले में मुख्तार व भाई अफजल को षड्यंत्रकारी बताया गया है।

आइए जानते है, कौन है संजीव जीवा महेश्वरी !

संजीव महेश्वरी का जन्म यूपी के शामिली जिला में हुआ था। जीवा ने 90 के दशक में क्राइम की दुनिया में कदम रखा, जिसके बाद संजीव जीवा ने क्राइम का हाथ कभी नहीं छोड़ा। इस बीच संजीव महेश्वरी व मुख्तार एंड गैंग ने एकसाथ मिलकर अपराध का साम्राज्य खड़ा किया।

 

 

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से झटका लग…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा